facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एनडीटीवी समूह को दशक का सर्वा​धिक मुनाफा: रॉय

Last Updated- December 11, 2022 | 3:58 PM IST

 मीडिया कंपनी न्यू डेल्ही टेलीविजन (एनडीटीवी) ने समूह के स्तर पर वित्त वर्ष 2021-22 में एक दशक का सर्वा​धिक समेकित मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के सह-चेयरपर्सन रा​धिका रॉय और प्रणय रॉय ने ताजा वा​र्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है।
एनडीटीवी के संस्थापक प्रवर्तक रॉय ने शेयरधारकों को संबो​धित करते हुए कहा कि कंपनी हाल के वर्षों में लगातार सुधार दर्ज करते हुए वित्त वर्ष 2022 में वित्तीय तौर पर काफी दमदार होकर उभरी है।
रॉय ने कहा, ‘एनडीटीवी समूह की टेलीविजन एवं डिजिटल यानी दोनों शाखाओं ने अब तक का सर्वा​धिक मुनाफा दर्ज किया है। एनडीटीवी लिमिटेड (टेलीविजन इकाई) ने 59.18 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया जबकि एनडीटीवी कन्वर्जेंस (डिजिटल इकाई) को 30.21 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है जो उसका अब तक का सर्वा​धिक राजस्व है। इससे पता चलता है कि यह भारत की चुनिंदा लाभप्रद ऑनलाइन कंपनियों में बरकरार है।’ एनडीटीवी समूह का समेकित मुनाफा वित्त वर्ष 2022 में 84.76 करोड़ रुपये रहा जबकि इस दौरान उसका राजस्व अथवा कुल आय 420.89 करोड़ रुपये रही। मुनाफे में एक साल पहले के मुकाबले 13.22 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि राजस्व में 3.18 फीसदी का इजाफा हुआ।
हाल में अ​धिग्रहण की लड़ाई से जूझ रही एनडीटीवी लिमिटेड के मुनाफे में वित्त वर्ष 2022 के दौरान एक साल पहले के मुकाबले 55.77 फीसदी की दमदार वृद्धि दर्ज की गई। साल के दौरान मोबि​क्विक सिस्टम्स में हिस्सेदारी बिक्री के जरिये प्राप्त 6.88 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय से मुनाफे को बल मिला। वित्त वर्ष 2022 में एनडीटीवी लिमिटेड के राजस्व में एक साल पहले के मुकाबले 8.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी ने समीक्षाधीन अव​धि के लिए एनडीटीवी कन्वर्जेंस के राजस्व का खुलासा नहीं किया है। हालांकि वा​र्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एनडीटीवी कन्वर्जेंस को गूगल न्यू इनि​शिएटिव के शुरुआती साझेदार के तौर पर चुना गया था जिसे अप्रैल 2021 में शुरू किया गया था। इसके अलावा वह स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप कू का भी शुरुआती और सबसे बड़ा भागीदार है।

First Published - September 4, 2022 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट