facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अदाणी के दांव के बाद NDTV के शेयरों में जबरदस्त उछाल

Last Updated- December 11, 2022 | 4:22 PM IST

अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी के अधिग्रहण की तैयारी की खबरों के बाद एनडीटीवी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार खुलते ही एनडीटीवी के शेयरों पर अपर सर्किट लग गया। एनएसई पर इस समय इसका रेट 388.20 रुपये है। बता दें एनडीटीवी के शेयर मंगलवार को बीएसई में 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 366.20 रुपये पर बंद हुए थे।। 

गौरतलब है कि अडानी समूह ने मंगलवार को शाम अडानी समूह ने शेयर बाजार को बताया था कि अडानी मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एएमवीएल) ने एनडीटीवी में 29 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी खरीदी है। अडानी ग्रुप ने ये भी कहा कि NDTV में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए भी ओपन ऑफर की पेशकश करेगा। अडानी समूह ने अधिग्रहण के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
 
वहीं इस मामलें में NDTV की ओर ये जारी बयान में कहा गया कि अधिग्रहण की जानकारी उसे नहीं दी गई। इसी के साथ NDTV ने दावा क‍िया कि उसके संस्‍थापकों- प्रणय रॉय और राधिका रॉय से इस बारे में ना तो कोई बातचीत हुई, ना ही उनसे सहमति ली गई। 
 
रॉय दंपती की NDTV में 32.26 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है। एनडीटीवी ने जारी किए अपने एक बयान में यह भी कि ‘वे व्यक्तिगत रूप से और अपनी कंपनी RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से NDTV की कुल शेयर पूंजी का 61.45 प्रतिशत का स्वामित्व जारी रखते हैं।’ एनडीटीवी के संस्थापक और कंपनी यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि एनडीटीवी के संस्थापकों से किसी इनपुट, बातचीत या सहमति के VCPL ने इन अधिकारों का इस्‍तेमाल किया।

 

First Published - August 24, 2022 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट