facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फेडरल बैंक का शुद्ध‍ लाभ बढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:32 PM IST

निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक का शुद्ध‍ लाभ जून तिमाही में 63.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 600.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध‍ लाभ को कम प्रावधान और शुद्ध‍ ब्याज आय में बढ़ोतरी से सहारा मिला। पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुद्ध‍ लाभ 367.29 करोड़ रुपये रहा था। यह बैंक का अब तक का सबसे बड़ा तिमाही लाभ है।
बैंक का शेयर बीएसई पर करीब 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 98.80 रुपये पर बंद हुआ।
फेडरल बैंक के एमडी व सीईओ श्याम श्रीनिवासन ने कहा, हमने क्रेडिट में व्यापक बढ़ोतरी दर्ज की, वहीं कुल लागत का भी अच्छी तरह से प्रबंधन किया गया, जिसकी वजह से सबसे ज्यादा मुनाफा दर्ज हुआ। बैंक की शुद्ध‍ ब्याज आय 13.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,604.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जिसकी मुख्य वजह उधारी की मजबूत रफ्तार रही। लेकिन अन्य आय सालाना आधार पर 30.2 फीसदी घटकर 453 करोड़ रुपये रह गई, जिस पर कम ट्रेजरी लाभ और निवेश के दोबारा मूल्यांकन पर नुकसान से झटका लगा। शुद्ध‍ ब्याज मार्जिन 3.22 फीसदी रहा, जो सालाना आधार पर 7 आधारअंक और क्रमिक आधार पर 6 आधार अंक ज्यादा है। बैंक का प्रावधान सालाना आधार पर 74 फीसदी घटकर 166.68 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन क्रमिक आधार पर यह दोगुने से ज्यादा रहा।
एलऐंडटी टेक्नो. का लाभ बढ़ा
एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का शुद्ध लाभ 30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में 27 फीसदी बढ़कर 274 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर कंपनी के लाभ में 4.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
तिमाही के दौरान इंजीनियरिंग सेवा कारोबार से प्राप्त राजस्व एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले 23 फीसदी बढ़कर 1,873 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि राजस्व में तिमाही आधार पर 6.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 13.5 फीसदी से 15.5 फीसदी राजस्व वृद्धि अनुमान जाहिर किया है। डॉलर में प्राप्त राजस्व 3.2 फीसदी बढ़कर 23.95 करोड़ डॉलर हो गया और इसमें स्थिर मुद्रा आधार पर 4.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
तिमाही के दौरान कंपनी ने एक 5 करोड़ डॉलर से अधिक का सौदा हासिल किया। इसके अलावा 1.5 करोड़ डॉलर के चार सौदे और 1 करोड़ डॉलर के दो सौदे हासिल हुए।
 एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ एवं एमडी अमित चड्ढा ने कहा, ‘हमने स्थिर मुद्रा पर राजस्व में क्रमिक आधार पर 4.7 फीसदी की वृद्धि के साथ नए वित्त वर्ष की दमदार शुरुआत की है। वृद्धि को संयंत्र इंजीनियरिंग एवं औद्योगिक उत्पादों से रफ्तार मिली। इसके अलावा कंपनी को डिजिटल विनिर्माण, ऊर्जा संक्रमण और स्मार्ट व कनेक्टेड उत्पादों पर खर्च का लाभ मिला।’
तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा मार्जिन 21.4 फीसदी रहा। कर्मचारियों द्वारा कंपनी छोड़ने की दर अधिक होने के बावजूद मार्जिन के मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा।

First Published - July 16, 2022 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट