facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नेटगियर देगी सर्विस को मजबूती

Last Updated- December 07, 2022 | 6:01 PM IST

वायरलेस प्रौद्योगिकी से जुड़े उत्पाद बनाने वाली नामी कंपनी नेटगियर इंडिया ने छोटे और मझोले उद्यमियों के बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने का फैसला किया है।


कंपनी इसके लिए विभिन्न शहरों में सेवा केंद्र शुरू कर रही है। नेटगियर ने इसके लिए सर्विस सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी आरटी आउटसोर्सिंग के साथ करार किया है। इसके तहत कंपनी फिलहाल नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद में सेवा केंद्र खोल रही है, जहां खराब उत्पाद महज 48 घंटे में बदल दिए जाएंगे।

नेटगियर के प्रबंध निदेशक (मध्य एशिया प्रशांत) कर्मन राणा ने बताया कि अगली तिमाही में कंपनी छोटे शहरों में भी सर्विस नेटवर्क बिछा देगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है क्योंकि कारोबार बढ़ाने में इससे अच्छी खासी मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल देश में वायरलेस उत्पादों के 30 फीसद बाजार पर नेटगियर का हिस्सा है। उन्हें उम्मीद है कि सर्विस नेटवर्क और नए उत्पादों के जरिये चालू वित्त वर्ष में ही यह आंकड़ा 50 फीसद तक पहुंच जाएगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि कारोबार में पिछले साल की तरह 80 फीसद इजाफा होना इस बार तय नहीं है, क्योंकि महंगाई का इस पर असर पड़ रहा है।

First Published - August 21, 2008 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट