facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हथकरघा उद्योग के विकास के लिए नई पहल

Last Updated- December 07, 2022 | 7:06 PM IST

हथकरघा उद्योग को आमतौर पर केवल त्योहारों के मौकों पर ही खरीदार मिलते हैं। लेकिन एक नई पहल के जरिए उद्योग को नए बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।


नई दिल्ली स्थित हथकरघा विकास आयुक्त के तत्वाधान में एकीकृत हथकरघा क्लस्टर विकास कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस पहल से देश के हथकरघा उद्योग में नई जान आने की उम्मीद है। एक प्रवक्ता ने बताया कि हथकरघा उद्योग के विकास की योजना को सतत विकास कार्यक्रम के तहत तैयार किया गया है ताकि उद्योग प्रतिस्पर्धी बाजार में खुद को मजबूती के साथ खड़ा रख सके।

मौजूदा हालात की बात करें तो ज्यादातर हथकरघा उत्पादों को त्योहारों के दौरान ही खरीदार मिल पाते हैं। इस दौरान मांग में होने वाली बढ़ोतरी में त्योहारी छूट और अन्य पेशकश की अहम हिस्सेदारी होती है। तिरुवनंतपुरम में एकीकृत हथकरघा क्लस्टर विकास कार्यक्रम तेजी पकड़ रहा है। इस क्लस्टर का क्रियान्वयन केरल राज्य हथकरघा विकास निगम लिमिटेड हथकरघा और कपड़ा निदेशालय के साथ मिलकर कर रहा है।

उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक रिझाने के प्रयासों के तहत तिरुवनंतपुरम में हथकरघा प्रदर्शनी और हथकरघा खरीददार और विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन केरल राज्य हथकरघा विकास निगम और हथकरघा तथा कपड़ा निदेशालय कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर को किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि ‘इस कार्यक्रम का मकसद हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देना और नए बाजारों की तलाश कर हथकरघा उद्योग का विकास करना है।’ हथकरघा प्रदर्शनी 2008 में तिरुवनंतपुरम क्लस्टर के हथकरघा उत्पादों को पड़ोसी राज्यों के खरीदारों और टेक्सटाइल डिजाइनरों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

केरल के उद्योग मंत्री के मुताबिक ‘कार्यक्रम के दौरान हथकरघा उत्पादों और इसके विपणन पर एक गोष्ठी, खरीदार और विक्रेताओं के एक सम्मेलन, उत्पादों की एक प्रदर्शनी और एक फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।’ इन कार्यक्रमों के अलावा उद्यमियों को क्लस्टर में आने और अपना खुद करघा खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विनिर्माताओं और निर्यातकों को करघे को गोद लेने का मौका दिया जाएगा ताकि वे अपनी जरुरत के मुताबिक डिजाइन और उत्पाद हासिल कर सकें। इस योजना का मकसद बड़े रिटेल शोरूम और निर्यातकों जैसे निजी कारोबारियों को करघा और बुनकरों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि उनकी जरुरतों के मुताबिक विशेष उत्पादों और डिजायन को तैयार किया जा सके। उम्मीद है कि इस योजना से बुनकरों को नियमित आय और साल भर रोजगार मिल सकेगा।

First Published - August 31, 2008 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट