किर्लोस्कर बंधुओं के बीच लड़ाई ने एक नया मोड़ ले लिया है। संजय किर्लोस्कर के नेतृत्व वाली किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड (केबीएल) ने अतुल और राहुल किर्लोस्कर पर पलटवार करते हुए कहा कि उसने बहुत ज्यादा कानूनी शुल्क व्यय नहीं किया है, जैसा कि इसके संबंध में दावा किया गया था।
किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि यह दावा सही नहीं है कि विवाद पैदा होने के बाद वर्ष 2016 से पेशेवर और कानूनी खर्चों के लिए 274 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
बयान में कहा गया है कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि पिछले सात साल में कानूनी शुल्क कुल मिलाकर लगभग 70 करोड़ रुपये रहा है। ये खर्च कर मामलों, श्रम मामलों, परियोजना कारोबार से संबंधित मध्यस्थता, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं से संबंधित मामलों, पेटेंट, परिसंपत्ति दस्तावेजों और विदेशी व्यापार के लिए किया गया है।