हैदराबाद की दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस एफडीए) से एसिटालोप्रैम ऑक्जेलेट की 5 मिलीग्राम, 10 मिलीग्राम और 20 मिलीग्राम टेब्लेट की संभावित मंजूरी मिल गई है। यह टेब्लेट केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (सीएनएस) से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।
आगे पढ़े
भूषण एनर्जी लिमिटड ने कहा कि उसने उड़ीसा स्पंज आयरन ऐंड स्टील की 4.09 फीसदी यानी 817,000 शेयर खरीद ली है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि ये शेयर मंगलवार को खरीदे गए।
आगे पढ़े
शानदार शामों और जश्न के मामले में शहंशाह कहलाने वाले विजय माल्या गर्दिश में भी सिकंदर बनने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। यूबी समूह के मुखिया माल्या ने महज 27 साल की उम्र में कारोबारी सल्तनत संभाली थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एक दिन उनके कारोबार की आर्थिक हालत इतनी बिगड़ जाएगी। […]
आगे पढ़े
मंदी की वजह से इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के छात्रों को प्लेसमेंट में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेसमेंट के लिए पहुंची ज्यादातर कंपनियों ने अपने पैकेज में भारी कटौती की है और छात्रों को महज 13 से 15 लाख रुपये सालाना के वेतन की पेशकश की जा रही है। पिछले साल […]
आगे पढ़े
राजधानी से सटी औद्योगिक नगरी नोएडा में भी मंदी पांव पसार चुकी है। इस वजह से पिछले आठ महीनों के दौरान फैक्ट्रियों के किराए में भी करीब 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। कारोबारी अपने पैसे को निकालने के लिए फैक्ट्रियां बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलरों के दरवाजों पर लगातार दस्तक दे रहे हैं। […]
आगे पढ़े
जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड को कोयले को तरलीकृत पेट्रोल में बदलने की 42,000 करोड़ रुपये की परियोजना का ठेका मिला है।
आगे पढ़े
आईटी और बीपीओ सेवा प्रदाता कंपनी पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स ने जापानी कंपनी एसएपी जापान के साथ एक करार किया है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में इस कंपनी ने बताया कि यह करार जापान में एसएपी सेवाएं मुहैया कराने के लिए किया गया है। इस साझीदारी से पटनी को जापान में एसएपी सेवाएं […]
आगे पढ़े
दवा निर्माता कंपनी अरविंदो फार्मा ने दुनिया की सबसे बड़ी दवा कंपनी फाइजर को अपनी कुछ जेनरिक दवाइयों के लिए लाइसेंस देने की घोषणा की है। अरविंदो फार्मा ने अमेरिका के लिए बनाए जाने वाले करीब 39, यूरोप के लिए 22 और फ्रांस के लिए 11 जेनरिक दवाइयों का लाइसेंस फाइजर को बेच दिया है। […]
आगे पढ़े
संगीता पेंडुरकर को कोका कोला का उपाध्यक्ष (रणनीतिक) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एचएसबीसी मिड्ल इस्ट लिमिटेड से जुड़ी थी। संगीता कोका कोला की भारतीय रणनीतिक योजना और अंतरराष्ट्रीय कारोबार देखेगी। संगीता कोका कोला इंडिया के सीईओ और अध्यक्ष अतुल सिंह को रिपोर्ट करेगी। संगीता के पास मार्केटिंग, बिक्री और वितरण का पिछले […]
आगे पढ़े
एचसीएल टेक्नोलॉजी ने नैशनल इंश्योरेंस कंपनी से आईटी सेवा प्रदान करने के लिए 393 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है। यह ठेका सात साल की अवधि के लिए प्राप्त किया गया है। इस करार के तहत एचसीएल नैशनल इंश्योरेंस कंपनी के लिए आईटी लैंडस्केप प्रदान करेगी।
आगे पढ़े