facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

NMDC सलाहकार की नियुक्त करने के लिए ईओआई आमंत्रित करेगी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की NMDC लिमिटेड ने कहा है कि आंध्र प्रदेश में स्थित सोने की खान के लिए खनन लाइसेंस (ML) हासिल करने के दिशा में पहला कदम उठा रही है।NMDC ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘NMDC ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में चिगारगुंटा-बिसानाथम स्वर्ण खान ब्लॉक में खनन कार्य शुरू करने के लिए पट्टा हासिल करने और एमएल डीड करने के लिए पहला कदम उठाया है।’

NMDC के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुमित देव ने एक ट्वीट में कहा कि कंपनी ने स्वर्ण खान ब्लॉक के लिए पहल की है। उन्होंने कहा कि कई प्रकार के खनिजों के उत्खनन और भूमिगत खनन कार्यों में विशेषज्ञता के लिहाज से NMDC अपनी तरह की पहली कंपनी है। NMDC के सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने खनन पट्टा और खनन डीड के लिए एक सलाहकार को नियुक्त करने के लिए अभिरुचि पत्र आमंत्रित किए हैं। सूत्रों ने बताया, ‘एक बार सलाहकार की नियुक्ति हो जाने के बाद, छह महीने के भीतर खान योजना और एमएल के लिए अन्य विवरण अधिकारियों को प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसके आधार पर एमएल को मंजूरी दी जाएगी। इसमें लगभग 12 महीने लग सकते हैं।’

NMDC ने 2018 में अदाणी और वेदांत सहित कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए ई-नीलामी में सोने की खदान के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी। NMDC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है, जब NMDC भारत में सोने का खनन करने जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि खान के विकास के लिए विभिन्न चरणों में करीब 450 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी। चिगारगुंटा-बिसानाथम स्वर्ण ब्लॉक का क्षेत्रफल 263.01 हेक्टेयर है और इसमें 18.3 लाख टन का भंडार होने की उम्मीद है, जिसमें 5.15 ग्राम सोना प्रति टन हो सकता है। 

First Published - October 18, 2022 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट