facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्थानीय निकायों को आपूर्ति पर छूट नहीं

Last Updated- December 11, 2022 | 3:51 PM IST

गुजरात अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (एएआर) ने कहा है कि स्थानीय प्राधिकारियों को परिवहन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी को साबित करना होगा कि वह सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसी गतिविधि में लगी है,  जिसे वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) से छूट मिली हुई है। ऐसी स्थिति में ही उसे कर छूट मिल सकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो नियम के मुताबिक 5, 12 और 18 प्रतिशत की दर से सेवा कर लगेगा।

इस मामले का ब्योरा देते हुए केपीएमजी इंडिया में अप्रत्यक्ष कर पार्टनर हरप्रीत सिंह ने कहा कि अहमदाबाद की वरुण ट्रैवेल एएआर से जानना चाहती थी कि अगर शहर के नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के दल को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के लिए परिवहन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है तो उस पर जीएसटी लगेगा या नहीं। कंपनी ने यह भी जानना चाहा कि क्या इसमें इनपुट टैक्स क्रेडिट उपलब्ध होगा और इसके लिए क्या दस्तावेज दिखाने होंगे। एएआर ने कहा कि निकायों को दी गई परिवहन सेवाओं को वस्तुओं से नहीं जोड़ा जा सकता और यह साफ नहीं है कि इनका इस्तेमाल सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी काम के लिए हो रहा है या नहीं।

First Published - September 7, 2022 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट