facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नॉइज एक महीने में बनाएगी 10 लाख स्मार्टवॉच

Last Updated- December 11, 2022 | 4:38 PM IST

पहनने और सुनने के उपकरण बनाने वाली कंपनी नॉइज की इसी महीने से स्मार्टवॉच के मासिक स्थानीय उत्पादन को बढ़ाकर 10 लाख इकाई करने की योजना  है। 
 
नॉइज के सह-संस्थापक अमित खत्री ने  बताया कि कंपनी ने अबतक वायरलेस ऑडियो डिवाइस और स्मार्टवॉच समेत अपने सभी उत्पादों का 10 लाख इकाइयों का उत्पादन किया है।
 
खत्री ने कहा कि हम देश में स्मार्टवॉच श्रेणी में अग्रणी हैं। इसके अलावा कंपनी अब दुनिया के शीर्ष छह-सात स्मार्टवॉच ब्रांड में आती है।
 
हम अबतक (स्मार्टवॉच और टीडब्ल्यूएस सहित) दस लाख इकाइयों का उत्पादन कर चुके हैं और अगस्त से हमारा प्रति माह दस लाख स्मार्टवॉच का उत्पादन करने का लक्ष्य है।
 
वर्तमान में, स्वदेशी रूप से निर्मित उत्पाद टीडब्ल्यूएस (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) और स्मार्टवॉच दोनों का कुल हिस्सा 25 प्रतिशत है।
 
खत्री ने कहा कि कंपनी की स्थानीय रूप से निर्मित टीडब्ल्यूएस और स्मार्टवॉच की हिस्सेदारी को कंपनी की कुल बिक्री में 80 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है।
 
नॉइज ने पिछले वित्त वर्ष में लगभग 850 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था। इसकी चालू वित्त वर्ष में अपने राजस्व को दोगुना से अधिक कर 2,000 करोड़ रुपये तक  पहुंचाने की योजना है।
 
उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना भारत में उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 20 लाख इकाई प्रति माह करने की है।
 

First Published - August 14, 2022 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट