facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नोवो नॉर्डिस्क का भारत पर जोर

Last Updated- December 11, 2022 | 6:51 PM IST

भारत के इंसुलिन बाजार में 50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अग्रणी कंपनी नोवो नॉर्डिस्क अब अपने वैश्विक अनुसंधान पाइपलाइन से कई नई दवाओं को भारतीय बाजार में लाने जा रही है। इसी क्रम में कंपनी बेसल इंसुलिन आईकोडेट को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस रोगी को सप्ताह में केवल एक बार लेने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा कंपनी 2024 तक मोटापे की दवा लाने की तैयारी में है।
नोवो नॉर्डिस्क के प्रबंध निदेशक एवं भारतीय कारोबार के कॉरपोरेट उपाध्यक्ष विक्रांत श्रोत्रिय ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा कि भारत डेनमार्क की इस प्रमुख औषधि कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार है और कंपनी यहां नई दवाओं को लाना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि दवाओं को शुरू में अपने गृह बाजार डेनमार्क में और उसके बाद अमेरिका एवं यूरोप के अन्य हिस्सों में लॉन्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि नई दवाओं को वैश्विक लॉन्च के छह से 12 महीनों के भीतर भारतीय बाजार में लाया जाता है।
उदाहरण के लिए, इंसुलिन आईकोडेक तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण में है और इसी साल अप्रैल में नोवो नॉर्डिस्क ने दूसरे चरण के नतीजों की घोषणा की थी। इसके तहत 26 सप्ताह की प्रभावकारिता और सप्ताह में एक बार इंसुलिन लेने के साथ उपचार का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान टाइप-2 मधुमेह से पीडि़त 526 लोगों पर आईकोडेक और डेग्लुडेक इंसुलिन का प्रयोग किया गया। शुरुआती परीक्षण से पता चला कि आईकोडेक इंसुलिन लेने वालों के खून में शर्करा (एचबीए1सी) काफी कम हो गया।
यदि यह इंसुलिन अगले साल वैश्विक स्तर पर उपलब्ध होता है तो भारत में भी यह जल्द ही उपलब्ध होगा। श्रोत्रिय ने कहा कि भारतीय मरीज वैश्विक परीक्षण का हिस्सा हैं और इससे भारतीय नियामक से मंजूरी हासिल करने की प्रक्रिया आसान होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारत अक्सर हमारे वैश्विक क्लीनिकल ??परीक्षण का हिस्सा रहा है। हमारे पास भारत में लगभग 200 क्लीनिकल ??परीक्षण केंदद्र हैं और यहां लगभग 20 क्लीनिकल ??परीक्षण जारी हैं।’ उन्होंने कहा कि नोवो नॉर्डिस्क 2024 तक मोटापा दवा भी भारत लाएगी।
भारत के इंसुलिन बाजार का आकार लगभग 3,500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है जो 10 फीसदी सीएजीआर से बढ़ रहा है। भारत में खाने वाली मधुमेह दवाओं का बाजार लगभग 12,000 करोड़ रुपये है और यह 11 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ रहा है। नोवो नॉर्डिस्क लगभग 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में अग्रणी है। कंपनी भारत में लगभग 30 लाख रोगियों तक अपनी दवाएं पहुंचा रही है। टॉरंट फार्मास्युटिकल डेनमार्क से आयातित क्रिस्टल से गुजरात में नोवो नॉर्डिस्क के लिए इंसुलिन का उत्पादन करती है।
भारत में 7.7 करोड़ मधुमेह रोगी होने का अनुमान है जिनमें से अधिकतर की जांच नहीं हुई है अथवा वे गंभीर दवा ले रहे हैं। इनमें से लगभग 30 फीसदी लोगों को इंसुलिन की आवश्यकता हो सकती है। इस प्रकार भारत इंसुलिन बनाने वाली कंपनियों के लिए विश्व स्तर पर एक प्रमुख बाजार है।

 

First Published - May 20, 2022 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट