facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब समय पर उड़ान भरेगी एयर इंडिया

Last Updated- December 11, 2022 | 4:01 PM IST

एयर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने बैठक बुलाकर उड़ानों में समय परिवर्तन करने का फैसला लिया है। साथ ही कंपनी ने निर्धारित समय पर उड़ान न होने और उसमें देरी के लिए कारण बताने का निर्देश दिया है ताकि सही समय पर उड़ानों का परिचालन किया 

जा सके। इस साल के मार्च में विमानन नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया को अपने समर शेड्यूल में प्रति सप्ताह 2,456 उड़ान भरने की अनुमति दी थी। 27 मार्च से शुरू हुआ यह शेड्यूल 22 अक्टूबर को समाप्त होगा।  

विल्सन ने कर्मचारियों को बताया कि विमानन कंपनी बेहतर कस्टमर फेसिंग सिस्टम को अपना रही है ताकि यात्रियों को समय-सारणी में बदलाव और देरी के बारे में पहले से ही सचेत किया जा सके। इससे उन्हें अपनी सुविधानुसार विमान बदलने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि अपने एयर इंडिया के साथियों और ग्राहकों से बातचीत के दौरान मैंने यह पाया कि ज्यादातर लोग हमसे समय की पाबंदी और विश्वसनीयता के साथ किसी भी तरह की परेशानी की स्थिति में बेहतर ढंग से निपटने की अपेक्षा कर रहे हैं। 

डीजीसीए के मुताबिक, जुलाई में एयर इंडिया की चार महानगरों के  हवाईअड्डों (बेंगलूरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई) से समय पर उड़ान का प्रदर्शन 83 फीसदी था जो कि एयरएशिया इंडिया, विस्तारा और गो फर्स्ट से कम है। 

विल्सन ने कहा कि प्रदर्शन में सुधार के लिए विमानन कंपनी की वि​भिन्न परिचालन टीम, नेटवर्क प्लानिंग, इंजीनियरिंग, ग्राउंड सर्विसेज और इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (आईओसीसी) जैसे विभिन्न विभागों के कर्मचारी ने विंटर शेड्यूल के लिए आगामी उड़ान कार्यक्रम का व्यापक मूल्यांकन किया। विंटर शेड्यूल इस साल 22 अक्टूबर से अगले साल 23 मार्च तक रहेगा। 

आईओसीसी विमानन कंपनी का मुख्य भाग है जो साल भर की उड़ानों का प्रबंधन करता है। जुलाई में घरेलू बाजार में 8.4 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली एयरलाइन हवाईअड्डे से संबंधित मुद्दों को बेहतर तरीके से समझने के लिये एक हवाईअड्डा/ केंद्र नियंत्रण/ क्षेत्रीय नियंत्रण समन्वय टीम भी स्थापित करेगी। 

First Published - September 2, 2022 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट