facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टाटा न्यू ऐप पर मिलेगा अब बेहतर अनुभव

Last Updated- December 11, 2022 | 3:42 PM IST

टाटा संस के सुपर ऐप टाटा न्यू को पेश हुए करीब 6 महीने हो गए हैं। यह ऐप अपने कायाकल्प के लिए तैयार है  जिसमें नए न्यूपास को शामिल किया गया है और इस ऐप का मकसद प्लेटफॉर्म पर ज्यादा ब्रांड जोड़ना और विकास के अगले चरण को बढ़ावा देने के लिए हायरिंग कैटेगरी को शामिल करना है। उदाहरण के लिए, इस प्लेटफॉर्म पर टाइटन दीवाली तक टाटा न्यू से जुड़ जाएगी जबकि टाटा मोटर्स और एयर इंडिया को दीवाली के बाद इससे जोड़ दिया जाएगा।

इस कायाकल्प का मुख्य मकसद उपयोगकर्ता आधार बढ़ाना है। टाटा डिजिटल के मुख्य कार्या​धिकारी प्रतीक पाल ने समूह की पत्रिका ‘टाटारिव्यू’ में दिए एक ताजा साक्षात्कार में कहा कि उनका मकसद अगले 2-3 साल में इस प्लेटफॉर्म पर  उपयोगकर्ताओं की संख्या 10-15 करोड़ पर पहुंचाना है।  अब समय ही बताएगा कि क्या वह इस लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे या नहीं, लेकिन कंपनी के वरिष्ठ अ​धिकारियों का कहना है कि यह आंकड़ा ज्यादा बड़ी चुनौती नहीं है। 

कंपनी के एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा, ‘टाटा समूह कंपनियों का कुल ग्राहक आधार करीब 12.2-13 करोड़ है। मौजूदा डेटाबेस में कहा गया है कि टाटा डिजिटल पर 8.3 करोड़ सदस्य हैं, टाटा न्यू से 2.7 करोड़ न्यूपास सदस्य पहले से ही जुड़े हुए हैं।’

ग्राहक जोड़ने के लिए इस 12-13 करोड़ आधार को दो सेगमेंट में विभाजित किया गया है, जिनमें पहला उन लोगों से जुड़ा है जो पिछले 5-6 साल से टाटा ब्रांडों के साथ खरीदारी करते रहे हैं। 

First Published - September 11, 2022 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट