facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब WhatsApp से कर सकेंगे JioMart पर शॉपिंग

Last Updated- December 11, 2022 | 4:12 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को अपनी 45वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित की। RIL की इस मीटिंग के दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 5जी समेत कई दूसरी घोषणाएं की। 
 
इसी मौके पर जियो ने मेटा के साथ मिलकर एक और अहम घोषणा की है जिससे JioMart यूजर्स को और भी सुविधा मिल सकती हैं। 
 
कंपनी ने बताया कि अब JioMart WhatsApp पर भी आ रहा है। इसका मतलब है कि अब JioMart यूजर्स WhatsApp पर शॉपिंग कर पाएंगे।
 
JioMart और WhatsApp की साझेदारी 
 
यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए, JioMart WhatsApp के साथ मिलकर अपने कस्टमर्स को ऑनलाइन शॉपिंग करने की सुविधा देगा। यूजर्स WhatsApp पर ही JioMart की पूरी किराना लिस्ट देख सकेंगे और साथ ही चैट ऐप को छोड़े बिना ही कार्ट में आइटम जोड़ पाएंगे। अपने प्रोडक्ट्स को कार्ट में डालने के बाद पेमेंट करके खरीदारी पूरी कर सकेंगे। 
 
Meta फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा की, “भारत में JioMart के साथ अपनी इस साझेदारी को लॉन्च करते हुए काफी उत्साहित हूं। यह WhatsApp पर हमारा पहला एंड-टू-एंड शॉपिंग अनुभव है। लोग अब चैट से सीधे JioMart से किराने का सामान खरीद सकेंगे।”
 
जुकरबर्ग ने आगे कहा, “बिजनेस मैसेजिंग वास्तविक गति वाला क्षेत्र है और इस तरह के चैट-आधारित अनुभव आने वाले वर्षों में लोगों और बिजनेस के बीच बातचीत करने का तरीका होगा।“

First Published - August 29, 2022 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट