एप्पल iPhone 14 सीरीज़ इसी साल सितंबर में लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन खास बात ये है कि एप्पल ने आईफोन 14 सीरीज़ के इस फोन का प्रोडक्शन भारत में ही शुरू करने की योजना बनाई है। सूत्रों की मानें तो एप्पल कंपनी ने ये फैसला चीन और अमेरिका में बढ़ते तनाव की वजह से लिया गया है। वहीं इस बार एप्पल के इस नए iPhone 14 में इस बार मिनी मॉडल के न होने की भी चर्चा है।
आईफोन में इस बार 6.1-इंच वाली स्टैन्डर्ड स्क्रीन मिलेगी, साथ ही iPhone 14 Max स्मार्टफोन में एक 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा सीरीज में iPhone Pro की भी 6.1-इंच वाली स्टैन्डर्ड स्क्रीन और एक बड़ी स्क्रीन (6.7-इंच) वाला iPhone 14 Pro Max भी शामिल होगा।
एप्पल की डिमांड देश में दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, जिसका यूजर बेस भारत में काफी स्ट्रॉन्ग है। कंपनी ने सबसे पहले चीन में अपने नए iPhone के प्रोडक्शन को शुरू किया था। जाने माने ऐनलिस्ट Ming-Chi Kuo का कहना है कि कंपनी इस बार iPhone 14 के लिए Made-in-China मॉडल के साथ-साथ Made-in-India मॉडल का भी प्रोडक्शन शुरू करेगी।