facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेल की नई खोज के लिए न दें धनः गुटेरेस

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 11:36 PM IST
UN Chief Antonio Guterres on US Iran War:

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यदि विश्व को जलवायु आपदा को रोकना है तो राष्ट्रों को तेल और गैस के नए खोज व अभियानों को रोकना होगा और हालिया तेल व गैस भंडारों के विस्तार को रोकना होगा।

गुटेरेस ने जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी पैनल की संश्लेषण रिपोर्ट को जारी करते हुए कहा कि जलवायु टाइम बम फूटने की ओर अग्रसर है लेकिन इसे समन्वित प्रयास की बदौलत रोका जा सकता है। उन्होंने जीवाश्म ईंधन की सब्सिडी की सब्सिडी को ऊर्जा संक्रमण में स्थानांतरित करने का आह्वान किया।

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कुछ टिप्पणियों का स्वागत नहीं करेगा। इसका कारण यह है कि भारत ने नियमित रूप से पारंपरिक हाइड्रोकार्बन में निवेश की जरूरत पर बल दिया है ताकि संतुलित ढंग से ऊर्जा की जरूरतें पूरी की जा सकें। भारत 2030 तक तेल खोज का दायरा बढ़ाकर 10 लाख वर्ग किलोमीटर करने वाला है। केंद्र सरकार की योजना तेल शोधन क्षमता अगले 10 सालों में दोगुनी करके 45 करोड़ टन करने की है। सरकार के मुताबिक ऐसा करके ही घरेलू स्तर पर बढ़ती तेल की मांग को पूरा किया जा सकेगा और निर्यात बाजार की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा।

जी20 पर नजर

गुटेरेस ने बीते साल जी-20 के समक्ष जलवायु एकजुटता संधि का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव में प्रमुख उत्सर्जकों को उत्सर्जन कम करने के लिए विशेष प्रयास करना था और संपन्न देशों को उभरती अर्थव्यवस्थाओं को वित्तीय और तकनीकी संसाधनों की मदद मुहैया करवानी थी। उन्होंने कहा कि सभी देशों को 2035 तक नेट जीरो विद्युत उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करना चाहिए और शेष विश्व इस लक्ष्य को 2040 तक हासिल करने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि उभरती अर्थव्यवस्था के नेता 2050 के जितना करीब हो, उतना इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हों।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement