प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: PTI
ईंधन के दाम बढ़ने से सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) का नुकसान कम हुआ है। एक एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने में ईंधन के दाम लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के बाद सरकारी ओएमसी का नुकसान डीजल पर कम होकर 30 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर रह गया है। इससे पहले 1 अप्रैल को इन कंपनियों को डीजल पर 105 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 24 रुपये प्रति लीटर तक नुकसान हो रहा था।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) में अतिरिक्त सचिव प्रवीण खानूजा ने सोमवार को एक संवादादता सम्मेलन बताया कि तेल कंपनियां 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलिंडर पर 700 रुपये नुकसान उठा रही हैं जबकि रोजाना नुकसान लगभग 600-700 करोड़ रुपये है।
होर्मुज स्ट्रेट से माल की आवाजाही बाधित होने से ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बीच भारत की सरकारी तेल एवं गैस कंपनियां घरेलू उपभोक्ताओं को कम दरों पर ईंधन बेचने के कारण वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं। तेल एवं गैस कंपनियों ने 7 जून को पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत के बाद दूसरी बार घरेलू एलपीजी की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलिंडर का इजाफा किया।