facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेल कंपनियों को मामूली राहत: ईंधन के दाम बढ़ने से OMC का घाटा हुआ कम, पर चुनौती अभी भी बरकरार

Advertisement

पिछले एक महीने में ईंधन के दाम लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के बाद सरकारी OMC का नुकसान डीजल पर कम होकर 30 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर रह गया है

Last Updated- June 08, 2026 | 11:10 PM IST
Petrol pump
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: PTI

ईंधन के दाम बढ़ने से सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) का नुकसान कम हुआ है। एक एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने में ईंधन के दाम लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के बाद सरकारी ओएमसी का नुकसान डीजल पर कम होकर 30 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर रह गया है। इससे पहले 1 अप्रैल को इन कंपनियों को डीजल पर 105 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 24 रुपये प्रति लीटर तक नुकसान हो रहा था।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) में अतिरिक्त सचिव प्रवीण खानूजा ने सोमवार को एक संवादादता सम्मेलन बताया कि तेल कंपनियां 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलिंडर पर 700 रुपये नुकसान उठा रही हैं जबकि रोजाना नुकसान लगभग 600-700 करोड़ रुपये है। 

होर्मुज स्ट्रेट से माल की आवाजाही बाधित होने से ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बीच भारत की सरकारी तेल एवं गैस कंपनियां घरेलू उपभोक्ताओं को कम दरों पर ईंधन बेचने के कारण वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं। तेल एवं गैस कंपनियों ने 7 जून को पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत के बाद दूसरी बार घरेलू एलपीजी की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलिंडर का इजाफा किया।

Advertisement
First Published - June 8, 2026 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement