facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ओला इले​क्ट्रिक कर रही पुनर्गठन कवायद

Last Updated- December 11, 2022 | 3:31 PM IST

 राइडिंग सेवा फर्म की इलेक्ट्रिक वाहन शाखा ओला इलेक्ट्रिक अपना परिचालन केंद्रीकृत कर रही है और पुनर्गठन की कवायद कर रही है। सॉफ्टबैंक समर्थित इस फर्म ने कहा कि इसका उद्देश्य नि​ष्क्रिय श्रमबल को कम करना और एक ऐसी मजबूत सक्रिय संरचना का निर्माण करना है जो प्रासंगिक भूमिकाओं और कार्यों को मजबूत करे।
भावीश अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी के पास फिलहाल राइडिंग सेवा प्लेटफॉर्म और ओला इलेक्ट्रिक में लगभग 2,000 इंजीनियर हैं और फर्म का कहना है कि इसका लक्ष्य अगले 18 महीनों में अपने इंजीनियरिंग प्रतिभा समूह को बढ़ाकर 5,000 करना है। अलबत्ता सूत्रों के अनुसार इस पुनर्गठन कवायद के तहत कंपनी अपने 2,000 इंजीनियरों में से 10 प्रतिशत या करीब 200 लोगों की छंटनी कर रही है। कुल मिलाकर समूह स्तर पर कंपनी के पास तकरीबन 10,000 कर्मचारी हैं।
ओला इलेक्ट्रिक ने इस बात की पुष्टि की है कि वह पुनर्गठन कवायद कर रही है, लेकिन कंपनी ने इस बात का उल्लेख करने से इनकार कर दिया कि इस प्रक्रिया के तहत कितने लोगों की छंटनी की जा रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह इंजीनियरिंग और आरऐंडडी क्षमताओं के निर्माण पर पुख्ता ध्यान देते हुए गैर-सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्षेत्र पर अपना ध्यान बढ़ा रही है। यह वाहन, सेल, बैटरी, विनिर्माण और स्वचालन और स्वायत्त इंजीनियरिंग पर होगा। 
कंपनी ने कहा कि उसका ध्यान वर्टीकल इंटीग्रेटेड कंपनी होने पर है। यह सभी कार्यों में सामान्य क्षमताओं और तालमेल के संबंध में विकास कर रही है क्योंकि इससे दोपहिया, चार पहिया वाहनों, सेल अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण इसकी भूमिका को मजबूती मिलेगी।
कंपनी ने कहा कि इन प्रयासों के मद्देनजर कंपनी परिचालन केंद्रीकृत कर रही है और पुनर्गठन की कवायद कर रही है। 
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह ओला फ्यूचरफैक्ट्री की ईवी केंद्र के रूप में परिकल्पना कर रही है।

First Published - September 16, 2022 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट