facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

200 अनुभव केंद्र खोलेगी ओला इलेक्ट्रिक

Last Updated- December 11, 2022 | 2:11 PM IST

बिजली से चलने वाले दोपहिया वाहन बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक ने चेन्नई में अपना पहला ‘अनुभव केंद्र’ स्थापित किया है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि मार्च, 2023 तक देशभर में इस तरह की 200 सुविधाएं स्थापित करने की योजना के तहत यह केंद्र शुरू किया है।

कंपनी के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों में रुचि रखने वाले लोगों को अनुभव केंद्रों में वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राहक साथ ही कंपनी के एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की परीक्षण सवारी का भी लाभ उठा सकते हैं।
ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य विपणनन अधिकारी (सीएमओ) अंशुल खंडेलवाल ने कहा, ‘ओला अनुभव केंद्र हमें बेहतर ढंग से समझने की अनुमति देते हैं कि हम अपने उत्पादों को अपने ग्राहकों तक कैसे ले जा सकते हैं और ईवी की तरफ उनको आकर्षित कर सकते हैं।’ कंपनी ने त्योहारी सीजन के बीच ओला एस1 प्रो स्कूटर की खरीद पर 10,000 रुपये तक की छूट की भी पेशकश की है। 

 
 

First Published - October 4, 2022 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट