facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ओला कर सकती है कर्मियों की छंटनी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:46 PM IST

सॉफ्टबैंक के निवेश वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ओला लागत किफायत को बढ़ावा देने के प्रयास में करीब 400-500 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है।
इस घटनाक्रम की जानकारी से अवगत अधिकारियों का कहना है कि चुनौतीपूर्ण फंडिंग परिवेश और भाविश अग्रवाल नियंत्रित कंपनी के लिए सूचीबद्धता योजनाओं में विलंब के बीच यह छंटनी विभिन्न विभागों में की जा सकती है।
यह घटनाक्रम कंपनी द्वारा अपने पुराने वाहन व्यवसाय ओला कार्स के साथ साथ ओला डैश (क्विक कॉमर्स व्यवसाय) को बंद किए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है। ओला डैश व्यवसाय के तहत 10 मिनट में फूड की डिलिवरी की जाती थी।
कंपनी ने ने ओला कार्स को शुरू करने के एक साल के अंदर बंद कर दिया, क्योंकि उसने अपने इलेक्टि्रक दोपहिया और कार वर्टिकलों पर ध्यान केंद्रित किया है। ओला ने अब तक ओला कैफे, फूड पांडा, ओला फूड, और ओला डैश को बंद किया है।
ओला के कुल कर्मियों की संख्या करीब 5,000 है। ओला के अधिकारी ने इन छंटनी के बारे में कोई बयान देने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि चूंकि कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है, इसलिए वह टीमों और क्षमताओं को चरणबद्ध तरीके से मजबूत बनाने पर जोर देगी। 
मई 2020 में, ओला ने 1,400 या अपने कुल कर्मियों में से 33 प्रतिशत की छंटनी करने की घोषणा की थी, क्योंकि कोविड-19 से परिवहन उद्योग लगातार प्रभावित हो रहा था।

First Published - July 6, 2022 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट