facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ओयो ने किया डेनमार्क की कंपनी का अधिग्रहण

Last Updated- December 11, 2022 | 4:45 PM IST

यात्रा एवं होटल क्षेत्र के लिए काम करने वाली कंपनी ओयो ने डेनमार्क स्थित हॉलि़डे होम ऑपरेटर बॉर्नहोम्स फेरिह्यूज नामक कंपनी का अधिग्रहण किया है। ओयो ने एक बयान में इस अधिग्रहण की जानकारी दी।

हालांकि इस सौदे की रकम का खुलासा नहीं हुआ है। डेनमार्क के बॉर्नहोम द्वीप में स्थित बॉर्नहोम्स फेरिह्यूज 737 हॉलिडे होम का संचालन करती है। कंपनी को साल 2022 में अपने मंच पर 2.5 लाख से अधिक मेहमानों की बुकिंग हासिल करने का अनुमान है।
 
ओयो के संस्थापक एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितेश अग्रवाल ने कहा बॉर्नहोम आने वाले वर्षों में पर्यटन के लिहाज से बड़ी संभावनाएं लिए हुए है। इस अधिग्रहण से यूरोप में ओयो की मौजूदगी का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

वर्ष 2002 में इस आतिथ्य सेवा कंपनी की शुरुआत रैसमस और जैकब लुंड ने की थी। अधिग्रहण के बाद भी रैसमस इसके निदेशक बने रहेंगे। बयान में कहा गया कि रैसमस इसकी परिचालन गतिविधियां तेज करने पर ध्यान देंगे।

 

First Published - August 9, 2022 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट