facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

IPO लाने से पहले गिरा OYO का मार्केट कैपिटल, 6.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

Last Updated- December 11, 2022 | 2:10 PM IST

अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयार कर रही आतिथ्य एवं यात्रा प्रौद्योगिकी कंपनी OYO का निजी बाजार में मूल्यांकन गिरकर करीब 6.5 अरब डॉलर रह गया है। इस साल 30 सितंबर को समाप्त हुए हफ्ते में निजी बाजार में कंपनी के करीब 12.3 लाख शेयरों की बिक्री हुई जबकि इससे पहले के हफ्ते में 1.6 लाख से अधिक शेयर बिके थे। 

एक सूत्र ने बताया कि निवेशकों ने OYO के शेयर तब बेचने शुरू कर दिए जब इसके सबसे बड़े निवेशक सॉफ्टबैंक ने अपने बहीखातों में आतिथ्य मंच का मूल्यांकन 20 फीसदी घटाकर 2.7 अरब डॉलर कर दिया। 

इससे पिछले महीने OYO की वित्तीय रिपोर्ट आने के बाद निजी बाजार में कंपनी के शेयर का मूल्य बढ़कर 94 रुपये प्रति शेयर हो गया था। हालांकि सॉफ्टबैंक के OYO का मूल्यांकन कम आंकने के बाद निवेशकों ने शेयर बेचना शुरू कर दिए जिससे इसका मूल्यांकन करीब 13 फीसदी गिरकर 81 रुपये प्रति शेयर हो गया।
OYO ने पिछले महीने शेयर बाजारों को बताया था कि 30 जून 2022 को खत्म तीन महीने की अवधि में उसे 1,459.32 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। कंपनी ने IPO के जरिए 8,430 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल करवाए थे। 

First Published - October 5, 2022 | 11:55 AM IST

संबंधित पोस्ट