facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

परनो पर 24.4 करोड़ डॉलर का जुर्माना

Last Updated- December 11, 2022 | 2:00 PM IST

फ्रांस की शराब बनाने वाली दिग्गज कंपनी परनो रिकार्ड की भारतीय इकाई पर शराब कंसंट्रेशन आयात का कम मूल्यांकन करने के आरोप में भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों ने 24.4 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।  सरकार द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि कंपनी सेवा कर बचाने के लिए दशकों से आयात का कम मूल्यांकन कर रही थी।
परनो के लिए यह बड़ा झटका है और लंबे समय से शराब के आयात मूल्यांकन के संबंध में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कर अधिकारियों से लॉबिंग की कोशिश कर रही थी। परनो के लिए यह सबसे हालिया असफलता रही है। पहले भी शिवास रीगल और वोदका बनाने वाली इस कंपनी ने कहा था कि इस विवाद के कारण कंपनी ने भारत में निवेश करने पर रोक लगा दी है। 
परनो भारत सहित दुनिया भर की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी शराब विक्रेता कंपनी है। भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों ने 27 जून को शराब से संबंधित नोटिस जारी कर परनो की इंग्लैंड आधारित सहायक कंपनी शिवास ब्रदर्स के शराब आयात पर रोक लगा दिया था। परनो ने कर की मांग को न्यायालय में चुनौती दी है, मामला मंगलवार को सुना जाएगा। 

अधिक कर और लंबे समय तक चलने वाला कानूनी विवाद विदेशी कंपनियों के लिए हमेशा चिंता का विषय रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला इंक कार के आयात को लेकर कई वर्षों से भारत पर ज्यादा कर वसूलने का आरोप लगा रही है।
 नोटिस में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि परनो रिकार्ड इंडिया ने 2009-10 से 2020-21 के बीच में हुए शराब कंसंट्रेशन के आयातों का कम मूल्यांकन किया था, जिसके कारण इस पर कम आयात शुल्क लगा। 

कंपनी पर 2020 तक 20.1 अरब रुपये का अतिरिक्त सेवा कर है, इसके साथ ही स,आयात पर कर भी जुड़ेगा। नोटिस में कहा गया है कि परनो इंडिया ने कम मूल्यांकन की क्षतिपूर्ति करने के लिए समूह ने फ्रांस की अपनी होल्डिंग कंपनी परनो रिकार्ड को भारी-भरकम लाभांश दिया। 

First Published - October 7, 2022 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट