facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पेप्सिको इंडिया विस्तार पर करेगी निवेश

Last Updated- December 11, 2022 | 6:27 PM IST

 
प्रमुख बेवरिजेस कंपनी पेप्सिको इंडिया ने अपने सबसे बड़े विनिर्माण नए फूड विनिर्माण संयंत्र के लिए विस्तार योजना की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोसी कलां में अपने लेज पोटैटो चिप्स उत्पादन संयंत्र में विस्तार पर 186 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कंपनी का कुल निवेश बढ़कर 1,022 करोड़ रुपये हो जाएगा।
कंपनी अपनी विस्तार योजना के तहत क्षमता बढ़ाने के लिए एक नई विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी जो नैचो चिप्स ब्रांड डोरिटोस का उत्पादन करेगी। लखनऊ में आयोजित निवेश सम्मेलन के दौरान पेप्सिको इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राज्य में निवेश के लिए प्रतिबद्धता जताई।
पेप्सिको इंडिया के अध्यक्ष अहमद अलशेख ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील औद्योगिक परिवेश एवं माहौल ने पेप्सिको इंडिया के लिए कई अवसर पैदा किए हैं। राज्य में उद्योग के अनुकूल नीतियों और कारोबारी सुगमता के कारण हमने महज दो साल के भीतर कोसी में अपना नया फूड विनिर्माण संयंत्र स्थापित करते हुए एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया है।’

First Published - June 4, 2022 | 12:46 AM IST

संबंधित पोस्ट