facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पेप्सिको इंडिया का कारोबार रहा दमदार

Last Updated- December 11, 2022 | 5:35 PM IST

प्रमुख पेय कंपनी पेप्सिको इंडिया ने कहा है कि 11 जून को समाप्त 12 सप्ताह के दौरान उसके राजस्व और मात्रात्मक बिक्री में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी ने कहा कि उसकी फूड इकाई की मात्रात्मक बिक्री में भी 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जो मुख्य रूप से पश्चिम एशिया और भारत में दो अंकों की वृद्धि को दर्शाती है। कंपनी ने कहा कि बेवरिजेस इकाई की मात्रात्मक बिक्री में इस दौरान 28 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जो मुख्य तौर पर भारत में दो अंकों की वृद्धि को दर्शाती है।
साल 2022 की शुरुआत से ही कंपनी ने भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी ने कहा, ‘जहां तक सालाना आधार पर बाजार हिस्सेदारी की बात है तो  हमने चीन, ब्रिटेन, भारत, सऊदी अरब, तुर्की और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्वादिष्ट स्नैक्स में बाजार हिस्सेदारी हासिल की है जबकि बेवरिजेस कारोबार में हमने मेक्सिको, ब्राजील, चीन, मिस्र और वियतनाम में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है।’
कंपनी ने कहा कि उसके विकासशील और उभरते बाजारों का रुख लचीला है और तिमाही के दौरान इन बाजारों में दो अंकों की राजस्व वृद्धि दर्ज की गई। मैक्सिको, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, भारत, मिस्र, सऊदी अरब में दो अंकों में राजस्व वृद्धि दर्ज की गई जबकि पाकिस्तान, तुर्की, पोलैंड और वियतनाम में उच्च एकल अंक में राजस्व वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने 12 जून को समाप्त 24 सप्ताह में पश्चिम एशिया, भारत और पाकिस्तान में दो अंकों की वृद्धि दर्ज करते हुए अपनी फूड इकाई की मात्रात्मक बिक्री में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। इसी दौरान उसकी बेवरिजेस इकाई की मात्रा में 21 फीसदी की वृद्धि हुई।

First Published - July 13, 2022 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट