facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लगातार दूसरी तिमाही में पेट्रोलियम कंपनियों को घाटा होने की आशंका

Last Updated- December 11, 2022 | 1:57 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों- IOC, BPCL और HPCL को जुलाई-सितंबर तिमाही में सम्मिलित रूप से 21,270 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह संभवतः पहला मौका होगा जब इन कंपनियों को लगातार दूसरी तिमाही में घाटा होगा।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भी सामूहिक रूप से 18,480 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था।
ICICI सिक्योरिटीज ने पेट्रोलियम क्षेत्र के बारे में जारी एक आकलन रिपोर्ट में कहा है कि तीनों पेट्रोलियम विपणन कंपनियां दूसरी तिमाही में भी कमजोर विपणन घाटे की स्थिति में फंसी रहीं और रिफाइनिंग मार्जिन में भी पर्याप्त सुधार नहीं देखा गया। उत्पादन की लागत के अनुरूप पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने से तेल कंपनियों को घाटा होने के आसार हैं। इन पेट्रोलियम कंपनियों ने अभी तक जुलाई-सितंबर तिमाही के अपने वित्तीय आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत में तीनों कंपनियों के परिणाम आने की संभावना है।
वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं करने से हुए नुकसान ने पेट्रोलियम कंपनियों के रिकॉर्ड रिफाइनिंग मार्जिन का सफाया कर दिया था। जहां पेट्रोल एवं डीजल पर आने वाली लागत और उसके बिक्री मूल्य के बीच का फासला कम हुआ है वहीं रिफाइनिंग मार्जिन दूसरी तिमाही में घट गया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा, ‘दूसरी तिमाही में यह स्थिति और बिगड़ सकती है। सकल रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) घटने से दूसरी तिमाही में कंपनियों का खुदरा बिक्री घाटा 9.8 रुपये प्रति बैरल पर आ सकता है, जबकि पहली तिमाही में यह 14.4 रुपये प्रति बैरल रहा था।’

ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि कुल मिलाकर तीनों पेट्रोलियम कंपनियां दूसरी तिमाही में अपनी ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन पूर्व आय (एबिटा आय) में 14,700 करोड़ रुपये की कमी और 21,270 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रह सकती हैं। पेट्रोल और डीजल के अलावा इन कंपनियों ने रसोई गैस के रूप में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी (LPG) के दाम भी अपनी उत्पादन लागत के अनुरूप नहीं बढ़ाए हैं।
 

First Published - October 9, 2022 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट