facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फोनपे 70 करोड़ डॉलर जुटाएगी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:24 PM IST

डिजिटल भुगतान फर्म फोनपे करीब 70 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अपनी मूल कंपनी वॉलमार्ट के अलावा जनरल अटलांटिक एवं अन्य मौजूदा निवेशकों से बातचीत कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इस निवेश दौर के बाद कंपनी का मूल्यांकन दोगुने से अ​धिक बढ़कर करीब 12 अरब डॉलर होने का अनुमान है। इस प्रकार फोनपे रेजरपे को पछाड़कर सबसे अधिक मूल्यवान वित्तीय प्रौद्योगिकी फर्म बन जाएगी। रेजरपे का मूल्यांकन 7.5 अरब डॉलर है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्य​क्ति ने कहा, ‘फोनपे इस वित्त पोषण दौर में  रकम जुटाने के लिए पिछले कुछ समय से निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है। वह इस निवेश दौर में करीब 12 अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल करना चाहती है।’ इससे पहले दिसंबर 2020 में फोनपे का मूल्यांकन करीब 5.5 अरब डॉलर आंका गया था। उस दौरान कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के नेतृत्व में टाइगर ग्लोबल सहित​ फ्लिपकार्ट के मौजूदा निवेशकों से 5.5 अरब डॉलर के निवेश बाद मूल्यांकन पर 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे।
उद्योग सूत्रों ने कहा कि रकम जुटाने का यह दौर फोनपे के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की योजना से संबं​धित नहीं है। रकम जुटाने से फोनपे को अपने परिचालन का विस्तार करने और बाजार में गूगल पे, पेटीएम एवं एमेजॉन पे जैसी प्रतिस्प​र्धियों को टक्कर देने में मदद मिलेगी। बेन ऐंड कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय फिनटेक उद्योग का एंटरप्राइज मूल्य 2026 तक 350 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
फोनपे रकम जुटाने के लिए निवेशकों से ऐसे समय में बातचीत कर रही है जब उसने अपने स्थायी निवास को भारत स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी है। पिछले साल कंपनी ने अपने सभी कारोबार को भारतीय कंपनी फोनपे प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया जिसमें बीमा एवं ब्रोकिंग कारोबार और सिंगापुर की सहायक कंपनी भी शामिल हैं।
रकम जुटाने की योजना के बारे में पूछने पर फोनपे ने कोई जवाब नहीं दिया। कंपनी की इस योजना के बारे में सबसे पहले मनीकंट्रोल डॉट कॉम ने खबर दी थी। कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अ​धिकारी राहुल चारी ने गुरुवार को कहा था कि कंपनीभारत में डेटा सेंटर स्थापित करने पर करीब 20 करोड़ डॉलर का निवेश कर रही है।
कंपनी ने एनटीटी और डेल टेक्नोलॉजिज के साथ मिलकर मुंबई में स्मार्ट कूलिंग तकनीक के साथ पहला डेटा सेंटर शुरू किया है। इससे फोनपे के डेटा सेंटरों की कुल संख्या तीन हो जाएगी। कंपनी जल्द ही बेंगलूरु में अपना चौथा डेटा सेंटर स्थपित करने की योजना बना रही है।
कंपनी ने कहा कि नए डेटा सेंटर से देश भर में कारोबार को निर्बाध तरीके से विस्तार करने के लिए ​स्थायी बुनियादी ढांचा तैयार करने में मदद मिलेगी। यह काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि फोनपे अपने प्लेटफॉर्म पर हर महीने करीब 3.6 अरब लेनदेन के साथ करीब 40 करोड़ उपयोगकर्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराती है।
इस प्रकार कंपनी के प्लेटफॉर्म पर रोजाना करीब 12 करोड़ लेनदेन यानी प्रति सेकंड करीब 7,000 लेनदेन होते हैं। फोनपे ने अगले साल के अंत तक रोजाना 50 करोड़ लेनदेन का लक्ष्य रखा है।
उद्योग सूत्रों ने कहा कि भारत में रकम जुटाने के दौर की रफ्तार फिलहाल सुस्त दिख रही है। ऐसे में यदि फोनपे बड़ी रकम जुटाती है तो फिनटेक क्षेत्र में निवेशकों का उत्साह बढ़ेगा। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म ट्रैक्सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारतीय स्टार्टअप ने 3 अरब डॉलर जुटाए जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 57 फीसदी कम है। 

First Published - October 21, 2022 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट