facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पाइन लैब्स ने सेतु को खरीदा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:02 PM IST

मर्चेंट कॉमर्स प्लेटफॉर्म पाइल लैब्स ने कहा है कि वह बेंगलूरु के एपीआई (ऐ​प्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) फिनटेक स्टार्टअप सेतु का अ​धिग्रहण कर रहा है। इस साल पाइन लैब्स द्वारा किया गया यह तीसरा अ​धिग्रहण होगा। कंपनी ने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है लेकिन इस मामले से अवगत लोगों के अनुसार यह 7 से 7.5 करोड़ डॉलर के दायरे में है।
पाइन लैब्स के मुख्य कार्या​धिकारी बी अमरीश राव ने कहा कि सेतु एम्बेडेड वित्तीय सेवा एवं ओपन बैंकिंग के लिहाज से पाइन लैब्स प्लेटफॉर्म पर मूल्यवर्द्धन करेगी।
राव ने कहा, ‘एम्बेडेड फाइनैंस का बाजार साल 2926 तक 138 अरब डॉलर के पार पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि एपीआई से प्रतिस्पर्धी फिनटेक बाजार को धार मिल रही है।’
राव ने कहा, ‘सेतु अपने ग्राहकों, व्यापारियों और ब्रांड को बेहतर अनुभव तैयार करने में मदद करेगी ताकि ग्राहकों को उनकी शर्तों पर आसानी से भुगतान एवं वित्तीय सेवाएं ले सकें।’
पाइन लैब्स को सिकोया कैपिटल, पेपाल और मास्टरकार्ड जैसे निवेशकों का समर्थन हासिल है। वह बाजार में भारतपे, एमएसस्वाइप, पेटीएम और रेजरपे जैसी फिनटेक कंपनियों को टक्कर दे रही है।
पिछले साल पाइन लैब्स ने 4.5 करोड़ डॉलर के एक सौदे के तहत द​क्षिणपूर्व ए​शिया में उपभोक्ता फिनटेक प्लेटफॉर्म फैव का अ​धिग्रहण किया था। इससे पहले 2019 में उसने एमेजॉन के निवेश वाले गिफ्ट कार्ड प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ​क्विक​सिल्वर का 11 करोड़ डॉलर में अ​धिग्रहण किया था।

First Published - June 24, 2022 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट