facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिलायंस जनरल के लिए साझा बोली लगा सकते हैं पीरामल और ज्यूरिख इंश्योरेंस

Last Updated- December 11, 2022 | 3:01 PM IST

कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की सहायक कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए पीरामल समूह और ज्यूरिख इंश्योरेंस की एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने की योजना है। 
 सूत्रों ने बताया कि अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित इस विशेष उद्देश्य इकाई में पीरामल समूह और ज्यूरिख इंश्योरेंस दोनों की आधी-आधी हिस्सेदारी हो सकती है। दोनों ही कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल के सामान्य बीमा कारोबार के लिए अगस्त में गैर-बाध्यकारी निविदाएं जमा करवाई थीं। 

 ज्यूरिख इंश्योरेंस ने कहा कि कर्ज समाधान प्रक्रिया से गुजर रही रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए उसने अलग से पेशकश भी दी है। हालांकि उसने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए पीरामल समूह के साथ संभावित उपक्रम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया। 

वहीं, पीरामल एंटरप्राइजेज ने भी इस विषय पर भेजे गए ईमेल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम अगर सफल समाधान आवेदक के तौर पर सामने आता है तो इसके साथ ही भारत के सामान्य बीमा कारोबार में ज्यूरिख इंश्योरेंस का प्रवेश हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का मूल्यांकन करीब 9,450 करोड़ रुपये आंका गया है। 

First Published - September 25, 2022 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट