facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

प्रसाद के पनिक्कर होंगे नायरा एनर्जी के अगले चेयरमैन

Last Updated- December 11, 2022 | 3:43 PM IST

देश की दूसरी बड़ी निजी तेलशोधन कंपनी नायरा एनर्जी ने प्रसाद के पनिक्कर को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी ने आज इसकी घोषणा की। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पनिक्कर तीन अक्टूबर से चेयरमैन का पद संभालेंगे। वह चार्ल्स एंथनी फाउंटेन की जगह लेंगे जिनका पांच साल का कार्यकाल खत्म होने वाला है। 
रूसी तेल कंपनी रॉसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी गुजरात के वाडिनार में दो करोड़ टन सालाना क्षमता वाली अपनी तेलशोधन इकाई का परिचालन करती है। इसके अलावा देश भर में वह 6,500 से अधिक पेट्रोप पंपों का भी संचालन करती है। 

कंपनी ने कहा कि पनिक्कर चेयरमैन पद के साथ ही रिफाइ्नरी प्रमुख के तौर पर काम करना जारी रखेंगे। कंपनी को इस नई व्यवस्था से अपने महत्वाकांक्षी विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन में मदद मिलने की उम्मीद है।

First Published - September 10, 2022 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट