facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

प्रेमजीइन्वेस्ट की नजर निर्माण कंपनियों पर

Last Updated- December 07, 2022 | 7:05 PM IST

अजीम प्रेमजी के तकरीबन 4300 करोड़ रुपये के निजी इक्विटी फंड ‘प्रेमजीइन्वेस्ट’ ने तेजी से उभर रही कुछ निर्माण कंपनियों में निवेश की योजना बनाई है।


यह फंड कई सरकारी और निजी कंपनियों में निवेश कर चुका है। इस उद्योग से जुड़े जानकारों ने संकेत दिया है कि 1500 करोड़ रुपये की पूंजी वाली कंसोलिडेटेड कंस्ट्रक्शन कंसोर्टियम लिमिटेड (सीसीसीएल) उन कंपनियों में शामिल है जिन पर प्रेमजीइन्वेस्ट की नजर लगी हुई है।

प्रेमजीइन्वेस्ट सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की तकरीबन 50 कंपनियों में हिस्सेदारी हासिल करना चाहता है। इसके लिए वह द्वितीयक बाजारों और उपक्रम पूंजी भागीदारों की मदद लेगा। जिन कंपनियों में यह फंड निवेश कर चुका है, उनमें वाइल्डलाइफ रिसॉर्ट डेवलपर से लेकर कैंसर केयर हॉस्पिटल चेन शामिल हैं।

इसके अलावा एबीजी शिपयार्ड, हिमतसिंगका सीड और डिश टीवी जैसी सूचीबद्ध फर्मों में भी प्रेमजीइन्वेस्ट निवेश कर चुका है। सूत्रों का कहना है कि सीसीसीएल में निवेश करने के लिए प्रेमजीइन्वेस्ट संभवत: द्वितीयक बाजार का रास्ता अपना सकती है। एक दशक पुरानी यह फर्म तकरीबन दो करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र पर निर्माण कार्य पूरा कर चुकी है।

First Published - August 29, 2008 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट