facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत में शुरू हो रहा iPhone का प्रोडक्शन, कम कीमत में मिल सकता है iPhone

Last Updated- December 11, 2022 | 2:56 PM IST

Apple अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ मिलकर भारत में iPhone का प्रोडक्शन शुरू करने  जा रहा है। कंपनी भारत में  iPhone 14, Plus, Pro और Pro Max बनाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि Apple के भारत में ही iPhone मैनुफैक्चर करने से देश में आईफोन की कीमतों में गिरावट आएगी।

श्रीपेरंबदूर में बनेगा iPhone

iPhone के चारों नए मॉडल का प्रोडक्शन चेन्नई से थोड़ी दूर पर स्थित Apple की सहयोगी कंपनी फॉक्सकॉन के श्रीपेरंबदूर स्थित प्लांट में होगा। द इकोनोमिक टाइम्स के मुताबिक Apple भारत में तीन चार महीने बाद iPhone का प्रोडक्शन शुरू करने वाली थी लेकिन कंपनी ने पहले ही इसकी शुरुआत कर दी। Apple दिसंबर तक भारत में बने iPhone को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजने की योजना पर काम कर रहा है। 

चीन में प्रोडक्शन की थी योजना

Apple iPhone 14 के सभी मॉडल को पहले चीन में बनाने की योजना पर काम कर रहा था, लेकिन कोरोना महामारी और चीन में लगातार कई तरह के प्रतिबंध के कारण Apple भारत को iPhone 14 के प्रोडक्शन के लिए चुना। साथ ही पिछले कुछ सालों से अमेरिका- चीन संबंध में तनातनी और भारत के साथ अमेरिका के मजबूत होते रिश्ते के कारण भारत iPhone के निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। जेपी मॉर्गन एनालिस्ट्स के अनुसार Apple भारत में चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत में उत्पादन बढ़ाना चाहता है। कंपनी की योजना साल 2025 तक iPhone प्रोडक्शन को 25 प्रतिशत तक बढ़ाने पर है। कंपनी दिसंबर 2022 तक कुल 5 प्रतिशत iPhone 14 का प्रोडक्शन भारत में करने पर काम कर रही है।

First Published - September 26, 2022 | 1:38 PM IST

संबंधित पोस्ट