facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

2 अंकों में रहेगी मुनाफा वृद्धि

Last Updated- December 11, 2022 | 1:43 PM IST

 माइंडट्री लगातार आठवीं तिमाही में बेहतर एबिटा दर्ज करते हुए दूसरी तिमाही में शेयर बाजार के अनुमानों को मात देने में सफल रही है। कंपनी के मुख्य कार्या​धिकारी और प्रबंध निदेशक देवा​शिष​चटर्जी का कहना है कि पहली छमाही में हासिल सौदे से कंपनी वित्त वर्ष 23 में अच्छी वृद्धि दर्ज कर सकेगी। ​शिवानी ​शिंदे के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने मांग के हालात, एलटीआई के साथ विलय और एक साथ दोहरी नौकरी के संबंध में बात की। संपादित अंश …

माइंडट्री पहली कंपनी थी, जिसने दो तिमाही पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी का संकेत दिया था। फिर भी आपने लगातार अच्छे परिणाम दिए हैं। क्या आप वैश्विक हालात और कंपनी के प्रदर्शन में अंतर की व्याख्या कर सकते हैं?
पहली बात तो यही है कि हमने जो मांग परिदृश्य बताया है, वह कुछ-कुछ वैसा ही है जो हमने वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में साझा किया था। हमने कहा था कि हमारी पहली छमाही काफी अच्छी और मजबूत है। पहली छमाही में कुल अनुबंध मूल्य (टीसीवी) एक अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच चुका है। इस विश्वास की वजह यह थी कि हम काफी कम परिवर्तनकारी सौदों पर काम कर रहे थे, जो हमारे ग्राहकों के लिए काफी खास थे। लेकिन हमने कुछ नरमी जरूरी देखी क्योंकि यूरोप में ग्राहक रूस और यूक्रेन दोनों से ही प्रभावित थे और चीन से आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों की वजह से बाजारों पर असर पड़ा था।
 
आप मौजूदा हालात को कैसे देख रहे हैं?
ग्राहकों द्वारा कोई पॉज बटन नहीं दबाया जा रहा है। अगर मुझे इसकी तुलना वर्ष 2008 से करनी पड़े, तो हालात चरमराने वाले स्तर पर पहुंच गए है। पहली बात तो यह है कि कई ग्राहकों ने महामारी के दौरान बदलाव का अपना सफर शुरू किया था। ये कार्यक्रम अपने आप में भी तीन से पांच साल वाले कार्यक्रम हैं और वे इन्हें रोक या रद्द नहीं कर सकते हैं। दूसरा पहलू यह है कि एक ही उद्योग के भीतर दो ग्राहक अलग-अलग तरह का व्यवहार करते हैं। इसलिए यह एक ही लाठी से सबको हांकने जैसा परिदृश्य नहीं है, ब​ल्कि प्रत्येक ग्राहक एक अलग नजरिया रख रहा है।
 
तो माइंडट्री के लिए वित्त वर्ष 23 दो अंकों की वृद्धि वाली कहानी होगा?
अगर आप पिछली दो तिमाहियों में हमारे प्रदर्शन को देखें, तो हम पहले से ही पटरी पर हैं और हम उद्योग की अगवाई करने वाली वृद्धि की कल्पना कर रहे हैं। यह संभवत: दो अंक की होगी, लेकिन इससे भी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि यह लाभदायक वृद्धि होगी।

 मूल्य निर्धारण की ​स्थिति कैसी है? ग्राहक अ​धिक मूल्य निर्धारण वाले प्रारूप पर फिर से बातचीत कर रहे हैं?मूल्य निर्धारण की ​​स्थिति काफी स्थिर है

 वित्त वर्ष 23 में नियु​क्ति की क्या योजना है? क्या आप दूसरी छमाही में यह संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं?

हमारे फ्रेशर हायरिंग के आंकड़े अच्छे रहे हैं। लेकिन हम समग्र विलय गतिविधि के काफी करीब हैं, क्योंकि हमें कुछ सप्ताहों में नियामकीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि दोनों कंपनियां इस कैलेंडर वर्ष के भीतर एक इकाई के रूप में काम करेंगी। हम आपूर्ति श्रृंखला में तालमेल पर काम कर रहे हैं। 

First Published - October 14, 2022 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट