facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा अप्रैल-जून में नौ प्रतिशत बढा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:45 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 9.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस दौरान इन बैंकों का सामूहिक लाभ लगभग 15,306 करोड़ रुपये रहा है। गौरतलब है कि एसबीआई और पीएनबी जैसे बड़े बैंकों के खराब प्रदर्शन के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल प्रदर्शन संतोषजनक रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा जारी तिमाही आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में इन बैंकों ने कुल 14,013 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। इन 12 में तीन बैंकों – भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ इंडिया ने अपने मुनाफे में सात से 70 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की। इन बैंकों ने कहा कि बॉन्ड प्रतिफल के सख्त होने के कारण उनका मुनाफा घटा। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में नौ बैंकों ने तीन से 117 प्रतिशत तक लाभ दर्ज किया।

पुणे स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि दर्ज की और उसका मुनाफा बढ़कर 452 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का स्थान रहा, जिसने 79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 2,168 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। गिरावट के बावजूद एसबीआई का शुद्ध लाभ 6,068 करोड़ रुपये रहा, जिसका योगदान संयुक्त लाभ में सबसे अधिक रहा। संयुक्त लाभ में अकेले एसबीआई ने लगभग 40 प्रतिशत योगदान दिया। इसके बाद 2,168 करोड़ रुपये के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा का स्थान रहा। इस दौरान, एसबीआई सहित नौ बैंकों ने शेयरधारकों को 7,867 करोड़ रुपये के लाभांश की घोषणा की। 
 

First Published - August 9, 2022 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट