facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

प्रवर्तक ऋणों, बढ़ती आय से अदाणी की कंपनियों को मदद

Last Updated- December 11, 2022 | 6:22 PM IST

प्रवर्तक इकाइयों द्वारा वि​भिन्न सूचीबद्ध अदाणी समूह को दिए गए 35,000 करोड़ रुपये के सस्ते ऋणों से उन्हें सड़क, बंदरगाह, हवाई अड्डा जैसी परियोजना की लंबी अव​धि की राह आसान बनाने में मदद मिली और वित्त वर्ष 2022 में वित्तीय लागत में भी कमी आई।
समूह की योजनाओं से अवगत एक बैंकर ने कहा कि आगामी वर्षों में समूह की पूंजी प्रबंधन रणनीति वि​भिन्न मौजूदा इन्फ्रा परियोजनाओं को चालू करने के बाद
इ​क्विटी बाजारों से कोष जुटाने और आईपीओ की रा​शि का इस्तेमाल कर्ज घटाने पर करने की है।
एक बैंक अ​धिकारी ने कहा कि समूह की सूचीबद्ध कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022 में 27,579 करोड़ रुपये की नकदी, और 1.37 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध बाह्य दीर्घाव​धि ऋण दर्ज किए।
अदाणी समूह की कंपनियों के कुल सकल ऋण में 21,000 करोड़ रुपये के अल्पाव​धि के ऋण शामिल हैं, जो वि​भिन्न सरकारी अनुबंधों से प्रा​प्तियों के संदर्भ में संतुलित हैं। समूह के कर्ज में 23,000 करोड़ रुपये की वि​भिन्न वर्टिकलों के निर्माण के अधीन परियोजनाएं शामिल हैं। समूह कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022 में 2.2 लाख करोड़ रुपये की कुल सकज ऋण दर्ज किए।
बैंकर ने कहा, ‘प्रवर्तक ऋण समूह कंपनियों के बगैर पुनर्भुगतान  के साथ इ​क्विटी या सेवा संबं​धित देनदारियों के समान हैं जिससे समूह कंपनियों की वित्तीय लागत घट रही है।’
निर्माणाधीन परियोजनाओं और विद्युत खरीद समझौतों जैसे दीर्घाव​धि राजस्व अनुबंधों से सम​र्थित ऋण के समायोजन के बाद समूह का दीर्घाव​धि ऋण 1.14 लाख करोड़ रुपये था। बैंकर ने कहा, ‘समूह के कर्ज के ​खिलाफ, सभी सूचीबद्ध कंपनियों की सकल फंसी परिसंप​त्तियां 2.3 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 3.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। समूह ने घटती ब्याज दरों का लाभ उठाया और उसकी औसत ब्याज दरें 8.53 प्रतिशत से घट कर पिछले 6 वर्षों में 8.13 प्रतिशत पर रह गईं हैं।’
विश्लेषक ने कहा कि पिछले पांच साल मं समूह का पूंजी पुनर्गठन परिसंप​त्ति जीवन के साथ बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘बैंकों से कंपनी के दीर्घाव​धि ऋणों में से 47 प्रतिशत सालाना आधार पर हैं, यानी उनकी दर निर्धारित है, अव​धि 20 साल या उससे अ​धिक की है। इस वजह से इन ऋणों के पुनर्वित्त की जरूरत नहीं है और इन्हें संबद्ध अनुबंध के अनुरूप चुकाना होगा।’
समूह कंपनियों का एबिटा 22 प्रतिशत बढ़कर 41,570 करोड़ रुपये हो गया जबकि ब्याज दर कवरेज अनुपात वित्त वर्ष 2022 में सुधरकर 2.8 गुना पर पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है कि अदाणी एंटरप्राइजेज के ऋण प्रोफाइल से वि​भिन्न वर्टिकलों के व्यवसायों के लाभ, सहायक इकाइयों में मजबूत पूंजीगत खर्च के पूरा होने और पिछले 6 महीनों में हवाई अड्डा खंड में या​त्रियों की संख्या में मजबूत सुधार से संबं​धित उसके पिछले रिकॉर्ड का पता चलता है। रेटिंग एजेंसी इक्रो ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि घरेलू यात्रियों की आवाजाही इस साल अप्रैल और मई में कोविड-पूर्व के 98 प्रतिशत स्तरों पर पहुंच गई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023 में कोविड-पूर्व के 80-85 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।

First Published - June 10, 2022 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट