facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

100 नई स्क्रीन लाने की तैयारी में PVR, 350 करोड़ का करेगी निवेश

Last Updated- December 11, 2022 | 2:56 PM IST

मल्टीप्लेक्स श्रृंखला का संचालन करने वाली PVR सिनेमाज की चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 100 नयी स्क्रीन शुरू करने की योजना है। इसके लिये कंपनी 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। पीवीआर के मुख्य कार्यकारी गौतम दत्ता ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने PTI को बताया कि PVR और Inox Leisure लीजर का विलय अगले साल फरवरी 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद दोनों कंपनियां एक संयुक्त व्यवसाय के रूप में संचालित होंगी। उन्होंने इस साल अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि ग्राहक सिनेमा के अनुभव का आनंद लेने के लिए हॉल में वापस आ रहे हैं। इसके अलावा खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ रही है, जो हमें विस्तार के लिये और आशावादी बनाती है। दत्ता ने जोर देकर कहा कि विस्तार भौगोलिक क्षेत्रों के लिहाज से संतुलित होगा। 

उन्होंने कहा कि हमारी चालू वित्त वर्ष में 350 करोड़ रुपये के निवेश से 100 स्क्रीन खोलने की योजना है। इसके अलावा अगले दो-तीन वर्षों में भी ये रुझान जारी रहेंगे। 
उन्होंने आगे कहा कि करीब 60 फीसदी नयी स्क्रीन, उन शहरों में होंगी, जहां कंपनी पहले से मौजूद है, जबकि बाकी स्क्रीन अन्य जगह में खुलेंगी। दत्ता ने कहा कि कंपनी का राउरकेला, देहरादून, वापी, चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद में विस्तार करने का इरादा है।

First Published - September 26, 2022 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट