बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपना पहला स्टार्टअप निवेश किया है। यह निवेश उन्होने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड SUGAR कॉस्मेटिक्स में किया है। इस बात की पुष्टि कंपनी ने शनिवार को दी। हालांकि इस निवेश के आंकड़े का कोई खुलासा नहीं किया है।
बता दें कि शुगर कॉस्मेटिक्स ने 2015 में एक डी2सी ब्रांड के रूप में शुरुआत की और फिर साल 2017 में कंपनी ने ऑफलाइन व्यापार में कदम रखा।
वर्तमान में, इस कंपनी के देश भर में 45,000 से अधिक रिटेल टच पॉइंट्स के साथ भौतिक उपस्थिति के साथ 550 करोड़ रुपये से अधिक की वार्षिक बिक्री है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि रणवीर सिंह ब्रांड प्रचारक होंगे और प्रमुख बाजारों में ब्रांड कनेक्ट बनाएंगे। कंपनी का ऐसा मानना है कि इस साझेदारी से ब्रांड को “ग्राहक अधिग्रहण के लिए नए रास्ते बनाने” में मदद मिलेगी। निवेश के साथ, कंपनी चीनी अथवा अन्य संभावित बाजारों में विस्तार पर ध्यान देगी।
रणवीर सिंह के इस निवेश से कंपनी ने अपनी खुशी जाहिर की है और साथ ही कहा की अभिनेता युवा पीढ़ियों के बीच अधिक लोकप्रिय हैं जिससे कंपनी की लोकप्रियता और बढ़ेगी।
शुगर कॉस्मेटिक्स अपनी कंपनी को एक बड़े और बहुचर्चित मेकअप और सौंदर्य ब्रांड के रूप में बनाने के लिए आक्रामक रूप से तैयार हैं।
बता दें कि जून में, SUGAR कॉस्मेटिक्स ने L Catterton के एशिया फंड के नेतृत्व में सीरीज D फंडिंग में $50 मिलियन जुटाए थे।