facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल के बोर्ड में होंगे Hinduja Group के 5 डॉयरेक्टर्स, RBI ने दी मंजूरी

Advertisement

केंद्रीय बैंक RBI ने हिंदुजा ग्रुप के स्वामित्व वाली IIHL की 10,000 करोड़ रुपये की समाधान योजना के लिए 'no-objection' दिया।

Last Updated- November 20, 2023 | 11:26 PM IST
Reliance Capital

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिवालिया कार्यवाही से गुजर रही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स (Board of Directors) में हिंदुजा ग्रुप के पांच प्रतिनिधियों (representatives) को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल में निदेशकों (Directors) में अमर चिंतापंथ, शरदचंद्र वी जरेगांवकर, मोसेस न्यूलिंग हार्डिंग जॉन, भूमिका बत्रा और अरुण तिवारी को शामिल किया गया है।

IIHL के 10,000 करोड़ रुपये की रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी

रिलायंस कैपिटल के लिए इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग लिमिटेड (IIHL) की 10,000 करोड़ रुपये की समाधान योजना (resolution plan) और रिलायंस कैपिटल के नियंत्रण को IIHL की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, IIHL BFSI (India) को ट्रांसफर करने के प्रस्ताव के लिए RBI की मंजूरी उसकी ‘अनापत्ति’ (‘no-objection’) के साथ आई है।

RBI का Reliance Capital को सख्त निर्देश

RBI ने निर्धारित किया है कि कंट्रोल ऐंड मैनेजमेंट में बदलाव के अनुसार, कंपनी इंडसइंड बैंक के साथ किसी भी लेनदेन के संबंध में सख्त दूरी बनाए रखेगी। बता दें कि इंडसइंड बैंक का स्वामित्व हिंदुजा समूह के पास है।

इसमें यह भी कहा गया है कि समाधान योजना के कार्यान्वयन (implementation ) के बाद, शेयरधारिता में कोई भी बदलाव RBI की मंजूरी के अधीन होगा।

RBI ने निर्देश दिया कि IIHL के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी देने वाले राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के आदेश की एक कॉपी बैंक को जमा करनी होगी।

Torrent Investment की याचिका पर भी जल्द सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

IIHL के रिजॉल्यूशन प्लान के लिए NCLT की मंजूरी लंबित है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं द्वारा आयोजित दूसरे दौर की नीलामी के खिलाफ टोरेंट इन्वेस्टमेंट (Torrent Investment) की याचिका पर अभी तक फैसला नहीं किया है।

बता दें कि दूसरे दौर की नीलामी में हिंदुजा ग्रुप ने रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए 9,650 करोड़ रुपये की बोली लगा दी। जिसके बाद इसी साल जून में, रिलायंस कैपिटल के ऋणदाताओं ने 99.6 प्रतिशत वोट प्राप्त करके IIHL की समाधान योजना को भारी मंजूरी दे दी और टोरेंट इन्वेस्टमेंट द्वारा अधिग्रहण में रुकावट आ गई।

टोरेंट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में इसी हफ्ते सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि पहले राउंड में 8,640 करोड़ रुपये के साथ टोरेंट ने सबसे ज्यादा बोली लगाई थी।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement