facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आरकैप के लेनदारों ने आरसीएफ व आरएचएफ को किया अलग

Last Updated- December 11, 2022 | 5:31 PM IST

दिवालिया फर्म रिलायंस कैपिटल की बिक्री प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लेनदारों ने रिलायंस कॉमर्शियल फाइनैंस और रिलायंस हाउसिंग फाइनैंस की अलग समाधान प्रक्रिया के लिए उसे एक ट्रस्ट के तहत कर दिया है। इनकी बिक्री से मिलने वाली राशि भविष्य में रिलायंस कैपिटल के लेनदारों को सीधे मिलेगी, जो अभी दिवालिया प्रक्रिया का सामना कर रही है।
परिसंपत्ति बिक्री समिति का गठन इन दोनों कंपनियों की बिक्री के लिए की जाएगी और इनमें सीओसी के तीन सदस्य, प्रशासक और डेलॉयट के प्रतिनिधि होंगे। बोलीदाताओं से कहा गया है कि हाउसिंग फाइनैंस व एनबीएफसी इकाई की समाधान प्रक्रिया के क्रियान्वयन में देरी पर परिसंपत्ति बिक्री समिति के साथ मिलकर ट्रस्टी अगले एक साल या समिति की तरफ से तय अवधि में वैकल्पिक बिक्री प्रक्रिया पर फैसला लेंगे।
इन दोनों इकाइयों आरसीएफ व आरएचएफ का संयुक्त कर्ज करीब  25,000 करोड़ रुपये है और ट्रस्ट का प्रस्तावित ढांचा सुनिश्चित करेगा कि आरकैप के बोलीदाताओं को इस कर्ज से न जूझना पड़े। एलआईसी समेत कई लेनदारों ने रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 25,333 करोड़ रुपये का कुल दावा ठोका है।
जुलाई 2021 में लेनदारों ने मुंबई की फर्म ऑथम इन्वेस्टमेंट को आरसीएफ व आरएचएफ की कामयाब बोलीदाता के तौर पर चुना था और उनकी बोली क्रमश: 1,600 करोड़ रुपये व 2,911 करोड़ रुपये की थी। लेकिन जब आरबीआई ने पिछले साल दिसंबर में मूल कंपनी रिलायंस कैपिटल को दिवालिया अदालत भेजा तो पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई, जिसकी निगरानी आरबीआई की तरफ से नियुक्त प्रशासक और एनसीएलटी कर रहे हैं।
प्रशासक की तरफ से अभिरुचि पत्र मांगे जाने के बाद 54 कंपनियों ने ईओआई जमा कराई। लेकिन इसमें से दो पीरामल  समूह और येस बैंक ही अब सीओसी के साथ सक्रियता से जुड़े हुए हैं जबकि बाकी फर्मों की कोई दिलचस्पी नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, समाधान योजना को लेकर कमजोर प्र​तिक्रिया ने सीओसी को पिछले कुछ महीनों में चार बार वित्तीय बोली की तारीख बढ़ाने को बाध्य होना पड़ा। अब योजना  जमा कराने की नई तारीख 10 अगस्त है।
आरकैप की समाधान योजना को शुरू से ही नियामकीय अवरोध का सामना करना पड़ा है। अलग-अलग बोलीदाताओं की तरफ से कंसोर्टियम के गठन की पूर्व शर्त और सभी बोली नकद लगाने की पूर्व शर्त ने ज्यादातर बोलीदाताओं को दूर कर दिया।
वास्तव मे लेनदारों में से एक एलआईसी को परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनियों के बीच रिलायंस कैपिटल के 3,400 करोड़ रुपये के बॉन्ड का खरीदार नहीं मिल रहा है। इसके लिए अभिरुचि पत्र जमा कराने की तारीख खत्म हो गई। एक सूत्र ने कहा, आईडीबीआई कैपिटल को इस बॉन्ड बिक्री का काम सौंपा गया है और वह इसकी समयसीमा 22 जुलाई करेगा। ये बॉन्ड 70 फीसदी छूट पर ट्रेड कर रहे हैं।

First Published - July 18, 2022 | 1:21 AM IST

संबंधित पोस्ट