facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2034 तक 5 गुना बढ़ेगा वैकल्पिक परिसंपत्ति बाजार, 2 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचेगा एयूएम

Advertisement

देश में तेजी से बढ़ रहे धनाढ्य लोग (एचएनआई) लगातार वैकल्पिक परिसंपत्तियों का रुख कर रहे हैं।

Last Updated- December 17, 2024 | 11:17 PM IST
Alternative asset market will grow 5 times by 2034, AUM will reach 2 trillion dollars 2034 तक 5 गुना बढ़ेगा वैकल्पिक परिसंपत्ति बाजार, 2 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचेगा एयूएम

देश में वैकल्पिक परिसंपत्ति बाजार इस समय करीब 400 अरब डॉलर एयूएम (प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां) का है। इसके साल 2034 तक पांच गुना बढ़कर दो लाख करोड़ डॉलर हो जाने का अनुमान है। यह उछाल निवेशकों के बढ़ते अनुभव, पोर्टफोलियो में विविधता की जरूरत और मददगार नियामकीय विकासों के बल पर होगी। एवेंडस कैपिटल के अध्ययन इंडिया गोज अल्टरनेटिव्स में यह जानकारी दी गई है।

अध्ययन में भारत में वैकल्पिक परिसंपत्तियों की वृद्धि की महत्वपूर्ण क्षमता को बताया गया है। देश में तेजी से बढ़ रहे धनाढ्य लोग (एचएनआई) लगातार वैकल्पिक परिसंपत्तियों का रुख कर रहे हैं।

अध्ययन में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत में वैकल्पिक निवेश पारंपरिक निवेश के विकल्पों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे देश के धनाढ्य और अति धनाढ्य लोगों वाली श्रेणियों की रुचि ज्यादा बढ़ रही है। यह रुझान वैश्विक रुख के अनुरूप है, जहां साल 2005 से 2020 के बीच कुल वैश्विक एयूएम में विकल्पों की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से दोगुनी होकर 20 प्रतिशत हो गई है।

एवेंडस कैपिटल के प्रबंध निदेशक और सह-प्रमुख (उपभोक्ता, एफआईजी और कारोबारी सेवा निवेश बैंकिंग) अंशुल अग्रवाल ने कहा, ‘भारत में वैकल्पिक निवेश का उभार हमारे निवेश परिदृश्य में मौलिक बदलाव को बताता है। हम पूंजी लगाने के तरीके में बुनियादी बदलाव देख रहे हैं। यह बदलाव नियामकीय संवर्द्धन, तकनीकी प्रगति और अनुभवी निवेशकों के बढ़ते आधार के बीच तालमेल से संचालित हो रहा है।’

एवेंडस कैपिटल की निदेशक (उपभोक्ता, एफआईजी और कारोबारी सेवा निवेश बैंकिंग) स्निग्धा खेमका ने कहा, ‘वैकल्पिक निवेश भारतीय निवेश यात्रा में अगले चरण का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भारत के 10 लाख करोड़ डॉलर के जीडीपी की राह में प्रमुख उत्प्रेरक का काम करने वाले हैं। हम कई वैकल्पिक निवेश फर्मों को भारत को लेकर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए देख रहे हैं, जो विकास के अगले दौर के लिए तैयार है जिसमें विविधीकरण महत्वपूर्ण होगा।’

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement