facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोतीलाल ओसवाल का अनुमान, भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में 7-8 साल तक तेजी रहने की संभावना

Advertisement

साल 2023 में आपूर्ति पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत बढ़कर 3,50,000 इकाई हो गई, जो मांग से थोड़ी ज्यादा है।

Last Updated- January 29, 2024 | 10:05 PM IST
पूरा भुगतान करने वाले उद्यमियों को कब्जा लेने का मिला मौका, Delhi industry: Entrepreneurs who made full payment got a chance to take possession

भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र सात से आठ साल लंबे वृद्धि चक्र के बीच में है और इस कारण मांग तथा मूल्य निर्धारण में वृद्धि की रफ्तार जारी रहनी चाहिए। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने यह अनुमान जताया है।

मोतीलाल ओसवाल ने एक रिपोर्ट में कहा है कि हालांकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स पिछले एक साल में दोगुना हुआ है, लेकिन जनवरी 2022 से (दो साल में) इसका प्रतिफल 80 प्रतिशत रहा है, जो शीर्ष 12 सूचीबद्ध कंपनियों के मामले में प्री-सेल या नकदी प्रवाह वृद्धि के समान है। इसलिए भविष्य की बढ़ोतरी की झलक अभी बाकी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कीमत बढ़ोतरी के बावजूद सभी बाजारों में सामर्थ्य में सुधार हुआ है क्योंकि आय में वृद्धि मूल्य में बढ़ोतरी से अधिक है। इससे मांग और मूल्य निर्धारण की रफ्तार बरकरार रहनी चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा किफायती श्रेणी में मांग में सुधार, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के बीच व्यापक स्तर पर प्रतिकूल माहौल तथा बेंगलूरु, एनसीआर और चेन्नई जैसे शहरों में मांग में बढ़ोतरी बिक्री को और बढ़ा सकती है।

साल 2023 में आपूर्ति पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत बढ़कर 3,50,000 इकाई हो गई, जो मांग से थोड़ी ज्यादा है। इससे आय में पिछले साल के मुकाबले छह प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। मूल्य वृद्धि के बावजूद देश के आठ बड़े शहरों में सामर्थ्य अनुपात में 100 से 200 आधार अंक का मामूली सुधार देखा गया।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement