facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oberoi Realty Share: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ओबेरॉय रियल्टी के शेयरों में शानदार उछाल

Advertisement

नियामक फाइलिंग के अनुसार, तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले की अवधि में 995.11 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,558.56 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- May 16, 2024 | 1:54 PM IST
real estate
Representative Image

Oberoi Realty Share: देश के अग्रणी डेवलपर्स में से एक कंपनी ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शेयर गुरुवार को 9 फीसदी उछलकर 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर 1,712.30 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों में आई तेजी के कारण कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 57,176 करोड़ रुपये हो गया है।

मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024 की मार्च में समाप्त तिमाही में 64 फीसदी बढ़कर 788 करोड़ रुपये हो गया है। किसी तिमाही में यह कंपनी का अब तक का सबसे अधिक मुनाफाप्रॉफिट है। कंपनी को मजबूत डिमांड और मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के कारण यह फायदा हुआ है।  कंपनी का ebitda 788.6 करोड़ पर रिपोर्ट हुआ है। FY23 के मार्च क्वार्टर में कंपनी का ebitda 368 करोड़ रुपए था।

यह भी पढ़ें: Signature Global का FY25 में 10,000 करोड़ रुपये के मकान बेचने का लक्ष्य

नियामक फाइलिंग के अनुसार, तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले की अवधि में 995.11 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,558.56 करोड़ रुपये हो गई।

ओबेरॉय रियल्टी को नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) और इक्विटी शेयरों के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की बोर्ड से मंजूरी भी मिल गई। फंड जुटाने की योजना में प्राइस प्लेसमेंट के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये तक के नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर जारी करना शामिल है, जबकि बाकी QIP रूट से जुटाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Housing Sales: कुल बिक्री में लग्जरी मकानों की हिस्सेदारी 3 गुना बढ़ी, किफायती की घटी

मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर के बोर्ड मेंबर ने अपने निवेशकों को तीसरी बार 2 रुपए प्रति शेयर इंटिरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 मई 2024 रखी गई है जबकि डिविडेंड भुगतान की तारीख 29 मई रखी गई है।

 

 

 

 

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement