facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Prime global city index: प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स में भारत का जलवा, मुंबई पहुंची तीसरे पायदान पर

Advertisement

संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक की ताजा ‘Prime Global Cities Index Q1 2024’ रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई और दिल्ली में औसत सालाना कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है।

Last Updated- June 13, 2024 | 2:19 PM IST
Prime global city index
Representative Image

प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स (Prime global city index) में भारत की धमक बढ़ गई है। टॉप 10 प्रमुख सिटी में भारत के दो शहर शामिल हैं। इसके साथ ही मुंबई और दिल्ली की रैंकिंग में काफी सुधार देखने को मिला है। इस इंडेक्स के लिहाज से मुंबई और दिल्ली में औसत सालाना मूल्य में इजाफा हुआ है। हालांकि प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स में शामिल भारत की बेंगलूरु सिटी की रैंकिंग गिरी है।

प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स में भारत की कौन सी सिटी आगे?
संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक की ताजा ‘Prime Global Cities Index Q1 2024’ रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई और दिल्ली में औसत सालाना कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। मुंबई में कीमतों में 11.5 फीसदी और दिल्ली में 10.5 फीसदी वृद्धि हुई। इस वृद्धि के साथ ही मुंबई प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स में तीसरे पायदान पर पहुंच गई। 2023 की पहली तिमाही में इसकी रैंकिंग 6 वी थी। मुंबई भले की तीसरे पायदान पहुंच गई हो। लेकिन दिल्ली की रैंकिंग में मुंबई से ज्यादा सुधार देखने को मिला है। पिछले साल की पहली तिमाही में प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स में टॉप—10 से बाहर रहने वाली दिल्ली इस साल की पहली तिमाही में 5 वी रैंकिंग के साथ टॉप—10 में शामिल हो गई। पिछले साल दिल्ली की रैंकिंग 17वीं थी। दिल्ली—मुंबई की रैंकिंग में सुधार के बीच बेंगलूरु की रैंकिंग गिरकर 17वीं हो गई। इससे पहले इसकी रैंकिंग 16 थी। हालांकि रैंकिंग गिरने के बावजूद बेंगलूरु में कीमतों में 4.8 फीसदी इजाफा हुआ।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स की यह रिपोर्ट दर्शाती है कि आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग का नेतृत्व एशिया-प्रशांत और ईएमईए के बाजारों ने किया है। इस इंडेक्स में मुंबई और दिल्ली की रैंकिंग में बड़ा सुधार देखने को मिला। हमें अगली कुछ तिमाहियों में बिक्री की गति स्थिर रहने की उम्मीद है क्योंकि आर्थिक स्थितियां मोटे तौर पर अपरिवर्तित रहने की संभावना है।

प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स में कौन सी सिटी है अव्वल?
नाइट फ्रैंक की इस ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स में सबसे अव्वल फिलीपींस की राजधानी मनीला सिटी रही। इस सिटी में संपत्ति की कीमतों में सबसे अधिक 26.2 फीसदी वृद्धि हुई। इसकी वजह आर्थिक प्रदर्शन बेहतर होने के साथ ही खरीदारों के बढे आत्मविश्वास से क्रय शक्ति बढ़ना है। मनीला के बाद जापान की राजधानी टोक्यो 12.5 फीसदी वृद्धि के साथ दूसरे नंबर पर रही। टॉप—10 सिटी में इन दोनों और भारत की दो सिटी के अलावा पर्थ, सियोल (seoul), Christchurch, दुबई, Los Angeles और Madrid सिटी शामिल हैं। इस इंडेक्स में कुल 44 सिटी को शामिल किया गया है। नाइट फ्रैंक के रिसर्च के ग्लोबल रिसर्च हेड लियाम बेली ने कहा कि प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स में कीमतों में सालाना 4.1 फीसदी की वृद्धि से पता चलता है कि ग्लोबल रेजिडेंशियल बाजारों में वृद्धि जारी है। कीमतों में वृद्धि मजबूत मांग के कारण हो रही है।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 2:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement