facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Real estate: नारेडको के राष्ट्रीय सम्मेलन में नकदी संकट, नए जमाने के ट्रेंड, टेक्नोलॉजी और फाइनेंस के विकल्पों पर होगी चर्चा

Advertisement

नारेडको के चेयरमैन डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने बताया कि इस सम्मेलन में नकदी संकट, एनपीए, दिवालियापन, मकान किराए पर देने की नीति में सुधार आदि पर चर्चा की जाएगी।

Last Updated- January 05, 2024 | 7:51 PM IST
Real estate: Cash crisis, new age trends, technology and finance options will be discussed in NAREDCO's national conference

रियल एस्टेट संगठन नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) का 16 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 2 और 3 फरवरी को होने जा रहा है। इसमें पूरा ध्यान इस क्षेत्र में नए जमाने के ट्रेंड और टेक्नोलॉजी अपनाने पर होगा।

साथ ही सरकारी सहायता, अफोर्डेबल हाउसिंग (किफायती आवास) , रेरा के प्रभाव, फाइनेंस के विकल्पों, तकनीक के एकीकरण और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

इस सम्मेलन से पहले उद्योग ने केंद्र सरकार से बजट में राहत देने की भी मांग की है। नारेडको के चेयरमैन डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने बताया कि इस सम्मेलन में नकदी संकट, एनपीए, दिवालियापन, मकान किराए पर देने की नीति में सुधार आदि पर चर्चा की जाएगी।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हरि बाबू ने कहा कि रियल एस्टेट उद्योग तरक्की कर रहा है। लेकिन बढ़ती उच्च लागत चिंता का विषय है। इसमें करों की बड़ी हिस्सेदारी है। ज्यादातर भवन निर्माण सामग्री पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है।

किफायती आवास की हिस्सेदारी कम होने के सवाल पर नारेडको के पदाधिकारियों का कहना है कि किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए सरकार को होम लोन की ब्याज दरों में छूट देना चाहिए।

इसके अलावा किफायती आवास परियोजनाओं के लिए सीमेंट और स्टील जैसी भवन निर्माण सामग्री को सस्ता करने के लिए कर राहत देनी चाहिए।

नारेडको ने केंद्र सरकार से आम बजट में रियल एस्टेट उद्योग को एमएसएमई का दर्जा देने की भी मांग की है। इससे उद्योग को कम ब्याज दरों पर कर्ज मिलेगा। जिससे मकान खरीदारों को सस्ते मकान मिल सकेंगे।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement