facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिकॉर्ड आय मगर घाटे से नहीं उबरी इंडिगो

Last Updated- December 11, 2022 | 5:06 PM IST

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिकॉर्ड आय कमाई मगर ईंधन के ऊंचे दाम और रुपये में नरमी की वजह से उसे घाटा उठाना पड़ा। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 1,064 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है, लेकिन पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही से यह 66.5 फीसदी कम हुआ है। कंपनी की परिचालन आय 328 फीसदी बढ़कर 12,855.3 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अव​धि में 3,007 करोड़ रुपये थी।

ब्रोकरेज फर्मों ने उम्मीद जताई थी कि विमानन ईंधन के दाम में करीब 40 फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद विमानन उद्योग का घाटा जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले कम होगा क्योंकि परिचालन में इजाफा हुआ है। विमानन कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में ईंधन पर उसका खर्च करीब चार गुना बढ़कर 5,990 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अव​धि में 1,215 करोड़ रुपये था।
इंडिगो के मुख्य कार्या​धिकारी रणजय दत्ता ने कहा कि कंपनी की आय लगातार बढ़ रही है और अगर ईंधन के दाम नियंत्रण में रहे तो अगली तिमाही से कंपनी मुनाफा कमाने लगेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा तिमाही में पिछले साल की समान अव​धि की तुलना में 70 से 80 फीसदी ज्यादा क्षमता के साथ परिचालन करने की योजना है। दत्ता ने कहा कि विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से इंडिगो की वृद्धि पर असर नहीं पड़ेगा। 

First Published - August 4, 2022 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट