facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

150 करोड़ रुपये का रिफंड निपटाया

Last Updated- December 11, 2022 | 2:55 PM IST

 एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने निजीकरण के बाद पहले कुछ महीनों के दौरान यात्रियों को 150 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड निपटाया है। पिछले साल 8 अक्टूबर को एयर इंडिया के लिए बोली जीतने के बाद टाटा समूह ने 27 जनवरी को विमान कंपनी का कार्यभार संभाला था।
तब से विमान कंपनी फंसे हुए रिफंड जैसे पुराने मसलों को हल करने के लिए कई कदम उठा रही है। एयर इंडिया ने कहा कि उसने जमा रिफंड निपटाने को उच्च प्राथमिकता दी है। कंपनी ने कहा कि  निजीकरण के बाद पहले कुछ महीनों में ही कुल 150 करोड़ रुपये से अधिक के 2.5 लाख से अधिक मामलों को क्रिया​न्वित किया गया है।
विमान कंपनी ने कहा कि इसके बाद से रिफंड के नए मामलों को अधिक रफ्तार से निपटाने के लिए क्रियान्वयन और प्रणालियों में सुधार तथा प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के वास्ते खासी को​शिश की गई है।
इसने कहा कि आज तक एयर इंडिया की वेबसाइट पर दर्ज रिफंड के किसी उपयुक्त अनुरोध को आम तौर पर दो से तीन दिनों के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। बाद में बैंकों या क्रेडिट कार्ड कंपनियों द्वारा की जाने वाली प्रक्रिया में, जो विमान कंपनी के नियंत्रण से बाहर होती है, ग्राहकों को अपने खातों में रिफंड नजर आने में दो और सप्ताह लग सकते हैं। 

First Published - September 26, 2022 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट