facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Reliance-BP को मिलेगा ‘रूबी’ का साथ, केजी-डी6 गैस उत्पादन बढ़ाने में मिलेगी मद्द

Last Updated- December 11, 2022 | 3:58 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को केजी-डी6 ब्लॉक में अपनी तेल और गैस विकास परियोजना ‘एमजे’ के लिए जल्द ही एक फ्लोटिंग उत्पादन भंडारण एवं ऑफलोडिंग पोत मिलने वाला है।

दक्षिण कोरिया से आने वाले इस पोत का नाम ‘रूबी’ है। कंपनी के साझेदार बीपी पीएलसी के सीईओ बर्नार्ड लूनी ने बताया कि पोत दक्षिण कोरिया से रवाना हो गया है।

एमजे उन खोजों का तीसरा और अंतिम समूह है, जो रिलायंस और ब्रिटेन स्थित उसकी सहयोगी बीपी देश के पूर्वी अपतटीय ब्लॉक में विकसित कर रहे हैं। दोनों साझेदार केजी-डी6 ब्लॉक में सबसे गहरी गैस खोज से उत्पादन के लिए बंगाल की खाड़ी में एक अस्थायी उत्पादन प्रणाली का उपयोग करेंगे।

लूनी ने कहा, ‘‘रूबी ने दक्षिण कोरिया से भारत स्थित काकीनाडा तक का करीब 5,000 किलोमीटर लंबा सफर शुरू कर दिया है। यह पोत घरेलू गैस उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगा।’’

लूनी ने एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं इस उद्योग में कई वर्षों से हूं और इस तरह के जहाजों का विशाल आकार और इंजीनियरिंग प्रतिभा मुझे अभी भी आश्चर्यचकित करती है। इसे सुरक्षित और कुशलतापूर्वक संपन्न करने के लिए बीपी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की टीमों को बहुत धन्यवाद देता हूं।’’

First Published - September 4, 2022 | 2:50 PM IST

संबंधित पोस्ट