facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिलायंस ने खरीदी अमेरिकी कंपनी SenseHawk की 79.4 फीसदी हिस्सेदारी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की कंपनी SenseHawk Inc की 74.9 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। कंपनी ने 32 मिलियन डॉलर में डील की है।  2018 में बनी कैलिफोर्निया,यूएस की कंपनी SenseHawk, सॉफ्टवेटर आधारित मैनेजमेंट टूल्स की डेवलेपर कंपनी है। SenseHawk खास तौर पर सौर उर्जा के प्रोजेक्ट्स को का काम करती है।  

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा, "हम अपने परिवार में सेंसहॉक और इसकी टीम का स्वागत करते हैं। RIL हरित ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए काम कर रहा है और 2030 तक 100 GW सौर ऊर्जा को पाने का हमारा एक लक्ष्य है।

SenseHawk के सहयोग से, हम सौर परियोजनाओं के लिए सबसे कम LCoE देने के लिए लागत कम करेंगे, उत्पादकता बढ़ाएंगे। वैश्विक स्तर पर और सौर ऊर्जा के लिए हमारे दृष्टिकोण के साथ सौर ऊर्जा को ऊर्जा का स्रोत बनाएं। मुझे विश्वास है कि RIL के समर्थन से सेंसहॉक कई गुना बढ़ जाएगा।”

बता दें, रिलायंस द्वारा अधिगृहण की गई इस कंपनी का वित्त वर्ष 2022, 2021 और 2020 में टर्नओवर क्रमशः 2,326,369 यूएस डॉलर, 1,165,926 यूएस डॉलर, और 1,292,063 यूएस था। 
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज की फर्म रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए तत्पर है। सेंसहॉक के अधिगृहण के बारे में कंपनी ने 5 सितंबर को जारी किए गए प्रेस रिलीज में जानकारी दी है। 

First Published - September 6, 2022 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट