facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमेरिका की सोलर कंपनी में Reliance ने किया निवेश, मिलेगी 20 फीसदी हिस्सेदारी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:11 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड (RNEL) ने अमेरिका की सोलर कंपनी कैल्क्स कॉर्पोरेशन Caelux Corporation में 12 मिलियन का निवेश किया है।  एएनआई की खबर के अनुसार, रिलायंस इस डील के तहत कैल्क्स में 12 मिलियन डॉलर के निवेश के बदले में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के हासिल करेगी।

कैल्क्स कॉर्पोरेशन (Caelux Corporation) अमेरिका के कैलिफोर्निया के पासाडेना में स्थित है। ये कंपनी सोलर टेक्नोलॉजी पर काम करती है।

कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड ने कैल्क्स में 12 मिलियन डॉलर निवेश करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कहा गया कि यह निवेश कैल्क्स की प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी विकसित करने में मदद करेगा।
 
इस डील को नीतिगत निवेश बताया है। यह कैल्क्स की टेक्नोलॉजी व्यावसायीकरण में भी मदद करेगा। वहीं, इस निवेश के बारे में बताते हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, ‘कैल्क्स में निवेश विश्व स्तर की प्रतिभा द्वारा समर्थित इनोवेशन के माध्यम से दुनिया में सबसे आधुनिक ग्रीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करेगा।’ 

गौरतलब है कि रिलायंस ग्रीन एनर्जी में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है। कंपनी की अगले तीन साल में चार गीगा- फैक्ट्रियों को तैयार करने की योजना है।

First Published - September 23, 2022 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट